इतिहास के पन्‍नों में आज 28 नवंबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे समाजसेवी, लेखक और शिक्षाविद् ज्योतिराव फुले का निधन हुआ और कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


28 नवंबर, 1520 – फर्डिनैंड मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
28 नवंबर, 1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
28 नवंबर, 1676 – पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पांडिचेरी पर फ़्रांसीसियों का अधिकार हो गया।
28 नवंबर, 1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
28 नवंबर, 1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
28 नवंबर, 1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
28 नवंबर, 1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
28 नवंबर, 1890 – समाजसेवी, लेखक और शिक्षाविद् ज्योतिराव फुले का निधन हुआ।

यह भी जानें : 27 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

28 नवंबर, 1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
28 नवंबर, 1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
28 नवंबर, 1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
28 नवंबर, 1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
28 नवंबर, 1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
28 नवंबर, 1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन-लाई भारत दौरे पर आये।
28 नवंबर, 1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
28 नवंबर, 1962 – बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टहीन गायक के.सी.डे का निधन हुआ।
28 नवंबर, 1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
28 नवंबर, 1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।
28 नवंबर, 1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
28 नवंबर, 1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
28 नवंबर, 1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनी।
28 नवंबर, 1997 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल ने इस्तीफा दिया।
28 नवंबर, 2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।