इतिहास के पन्‍नों में आज 26 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किये और अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नाम से एक नये राजनैतिक दल का गठन किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 नवंबर, 1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।
26 नवंबर, 1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।
26 नवंबर, 1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
26 नवंबर, 1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।
26 नवंबर, 1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
26 नवंबर, 1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
26 नवंबर, 1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।

यह भी जानें : 25 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

26 नवंबर, 1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
26 नवंबर, 1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ का 37 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
26 नवंबर, 1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।
26 नवंबर, 1932 – महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किये।
26 नवंबर, 1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
26 नवंबर, 1948 – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
26 नवंबर, 1949 – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
26 नवंबर, 1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
26 नवंबर, 1960 – भारत में पहली बार लखनऊ और कानपुर के बीच टेलीफोन की एसटीडी सेवा शुरू हुई।
26 नवंबर, 1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
26 नवंबर, 1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
26 नवंबर, 1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।
26 नवंबर, 1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।
26 नवंबर, 1984 – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
26 नवंबर, 1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
26 नवंबर, 1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
26 नवंबर, 1998 – टोनी ब्लेयर ऑयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
26 नवंबर, 2008 – ताज होटल समेत मुंबई के कई स्थानों पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 164 लोग मरे।
26 नवंबर, 2012 – अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी नाम से एक नये राजनैतिक दल का गठन किया था।
26 नवंबर, 2012 – सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत हुई और 15 घायल हुए।