इतिहास के पन्‍नों में आज 2 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दुनिया के पहले हाईडेफिनेशन टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण बीबीसी ने किया और बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 नवंबर, 1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ।
2 नवंबर, 1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़यिा राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
2 नवंबर, 1833 – समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म हुआ।
2 नवंबर, 1834 – आज ही के दिन एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था। जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2 नवंबर, 1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
2 नवंबर, 1936 – दुनिया के पहले हाईडेफिनेशन टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण बीबीसी ने किया।
2 नवंबर, 1841 – अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया, जिसमें उसे सफलता मिली।
2 नवंबर, 1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
2 नवंबर, 1852 – फ्रैंकलिन पियर्स अमेरिका के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।


यह भी जानें : 1 नवंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 नवंबर, 1885 – पहले मराठी संगीत नाटककार बलवंत पांडुरंग किर्लोस्कर (अन्ना साहेब) का निधन हुआ।
2 नवंबर, 1889 – उत्तरी डकोटा और दक्षिणी डकोटा अमेरिका के क्रमश: 39वें और 40वें राज्य बने।
2 नवंबर, 1914 – ब्रिटेन ने साइप्रस को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
2 नवंबर, 1914 – रूस ने आॅटोमस साम्राज्य के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा की।
2 नवंबर, 1931 – डूपोंट कपंनी ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।
2 नवंबर, 1949 – नीदरलैंड ने इंडोनेशिया को स्वायत्त राज्य के रूप में मान्यता दी।
2 नवंबर, 1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2 नवंबर, 1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब 6 हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे। ब्रिटेन ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ब्रिटिश फौज को किसी और देश भेजा था।
2 नवंबर, 1953 – पाकिस्तान आधिकारिक रूप से इस्लामिक गणराज्य बना।
2 नवंबर, 1965 – बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान का जन्‍म हुआ।
2 नवंबर, 1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
2 नवंबर, 1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
2 नवंबर, 1988 – इसराइल में हुए आम चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था और दो प्रमुख पार्टियों में सिर्फ़ एक सीट का अंतर था।
2 नवंबर, 2012 – भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।