इतिहास के पन्‍नों में आज 17 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं और कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


17 नवंबर, 1278 – इंग्लैंड में जालसाजी के आरोप में 680 यहूदियों को गिरफ्तार किया गया और जिनमें से 293 को फांसी पर लटका दिया गया।
17 नवंबर, 1525 – भारत को जीतने के मकसद से बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार यहां प्रवेश किया।
17 नवंबर, 1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
17 नवंबर, 1831 – इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
17 नवंबर, 1869 – इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने पहली साइकिल रेस जीती।
17 नवंबर, 1869 – दस वर्षों के निर्माण कार्य के बाद स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।
17 नवंबर, 1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
17 नवंबर, 1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।

यह भी जानें : 16 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 नवंबर, 1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
17 नवंबर, 1932 – तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
17 नवंबर, 1933 – अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
17 नवंबर, 1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।
17 नवंबर, 1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
17 नवंबर, 1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
17 नवंबर, 1966 – भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थीं।
17 नवंबर, 1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।
17 नवंबर, 1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।
17 नवंबर, 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
17 नवंबर, 1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।
17 नवंबर, 1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
17 नवंबर, 2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।