इतिहास के पन्‍नों में आज 16 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी और मौजूद मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ और करीब एक दशक बाद हुए लोकतांत्रिक चुनावों में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री चुनी गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


16 नवंबर, 1524 – पुर्तग़ाल के विश्व विख्यात नाविक वास्को डी गामा का निधन हुआ। वास्को डी गामा ने अफ़्रीक़ा महाद्वीप का चक्कर काट कर भारत तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की थी।
16 नवंबर, 1632 – स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई।
16 नवंबर, 1776 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिकी क्रांति के दौरान फोर्ट वांशिगटन पर कब्जा किया।
16 नवंबर, 1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
16 नवंबर, 1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
16 नवंबर, 1840 – न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।
16 नवंबर, 1846 – उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1849 – विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई गई थी।
16 नवंबर, 1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1893 – एनी बेसेंट सेंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंची।


यह भी जानें : 15 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

16 नवंबर, 1907 – ओकलाहोमा को अमेरिका के 46वें राज्य के रुप में मान्यता मिली।
16 नवंबर, 1908 – जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
16 नवंबर, 1916 – प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1927 – मराठी एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता और थियटर कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1933 – ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलयो वर्गास ने स्वंय को तानाशाह घोषित किया।
16 नवंबर, 1933 – अमेरिका व सोवियत संघ में पहली बार राजयनिक संबंध स्थापित हुए।
16 नवंबर, 1938 – अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग वजूद में आया।
16 नवंबर, 1945 – संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को के गठन का फैसला हुआ।
16 नवंबर, 1946 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने वातावरण में कारबोनिक गैस के तत्व छोड़कर संसार में पहली बार कृत्रिम वर्षा करने में सफलता प्राप्त की।
16 नवंबर, 1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
16 नवंबर, 1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया।
16 नवंबर, 1963 – बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म हुआ।
16 नवंबर, 1973 – भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी और मौजूद मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ। इन्होंने 2001 में आॅल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित हुए।
16 नवंबर, 1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
16 नवंबर, 1988 – करीब एक दशक बाद हुए लोकतांत्रिक चुनावों में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री चुनी गई।
16 नवंबर, 1992 – एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवी शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने 'हॉक्सन होर्ड' की खोज की।
16 नवंबर, 1997 – 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक, वेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया।
16 नवंबर, 2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला।
16 नवंबर, 2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
16 नवंबर, 2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
16 नवंबर, 2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।