इतिहास के पन्‍नों में आज 12 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ और सऊदी अरब के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीदार बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


12 नवंबर, 1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।
12 नवंबर, 1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।
12 नवंबर, 1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने एनेस्थेटिक के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
12 नवंबर, 1896 – ह्यबर्डमैन ऑफ इंडियाह्ण के नाम से विख्यात पक्षी-विज्ञानी सलीम अली का मुंबई में जन्म हुआ।
12 नवंबर, 1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
12 नवंबर, 1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।

यह भी जानें : 11 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

12 नवंबर, 1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
12 नवंबर, 1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
12 नवंबर, 1930 – लंदन में लॉर्ड इरविन की पहल पर पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
12 नवंबर, 1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
12 नवंबर, 1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।
12 नवंबर, 1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
12 नवंबर, 1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।
12 नवंबर, 1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
12 नवंबर, 1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
12 नवंबर, 1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान 'भोला' से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।
12 नवंबर, 1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
12 नवंबर, 1984 – एक रूपए के ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए।
12 नवंबर, 1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परा अनुसार राज्याभिषेक हुआ।
12 नवंबर, 1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
12 नवंबर, 2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
12 नवंबर, 2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
12 नवंबर, 2006 – अंतराष्ट्रीय संधि 'प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार' लागू हुई।
12 नवंबर, 2007 – सऊदी अरब के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीदार बने।
12 नवंबर, 2008 – देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान- चन्द्रयान 1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।