इतिहास के पन्‍नों में आज 11 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ और कैम्ब्रिज विवि में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 नवंबर, 1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
11 नवंबर, 1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
11 नवंबर, 1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने फ़ोटो खींचने में सफलता प्राप्त की।
11 नवंबर, 1811 – कार्टाजेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
11 नवंबर, 1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
11 नवंबर, 1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
11 नवंबर, 1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।

यह भी जानें : 10 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 नवंबर, 1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
11 नवंबर, 1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को 'आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर' के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
11 नवंबर, 1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार 'पोलियो वायरस' की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
11 नवंबर, 1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
11 नवंबर, 1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
11 नवंबर, 1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
11 नवंबर, 1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरु हुई।
11 नवंबर, 1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
11 नवंबर, 1975 – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
11 नवंबर, 1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत हुई।
11 नवंबर, 1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फिल्म 'एन अर्ली फ्रोस्ट' अमेरिका में प्रदर्शित की गई।
11 नवंबर, 1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।
11 नवंबर, 2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में एक केबल कार में आग लगने से 155 की मौत हुई।
11 नवंबर, 2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
11 नवंबर, 2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में आये भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
11 नवंबर, 2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।