इतिहास के पन्‍नों में आज 10 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ और चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


10 नवंबर, 1483 – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म हुआ।
10 नवंबर, 1610 – सत्रहवीं शताब्दी के प्रख्यात चित्रकार जेरारडो का हॉलैन्ड के हेग नगर में जन्म हुआ।
10 नवंबर, 1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
10 नवंबर, 1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
10 नवंबर, 1799 – फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ
10 नवंबर, 1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
10 नवंबर, 1848 – भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।


यह भी जानें : 09 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 नवंबर, 1885 – गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
10 नवंबर, 1909 – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म हुआ।
10 नवंबर, 1912 – मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
10 नवंबर, 1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
10 नवंबर, 1940 – बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
10 नवंबर, 1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
10 नवंबर, 1964 – लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
10 नवंबर, 1970 – चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
10 नवंबर, 1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
10 नवंबर, 1982 – सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था।
10 नवंबर, 1983 – बिल गेट्स ने विडोज 1.0 पेश किया।
10 नवंबर, 1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
10 नवंबर, 1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
10 नवंबर, 1991 – भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।
10 नवंबर, 1994 – ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
10 नवंबर, 1995 – नाइजीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फासी दी।
10 नवंबर, 2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।
10 नवंबर, 2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
10 नवंबर, 2008 – मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
10 नवंबर, 2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।
10 नवंबर, 2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन हुआ।