Latest Current Affairs October 2017 in Hindi for All Competitive Exams


Latest Current Affairs in Hindi (हिंदी कर्रेंट अफेयर्स) - संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स पर आधारित महत्वूपर्ण प्रश्न दिये जा रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है।



1. हाल ही में किस देश ने स्वयं को स्पेन से स्वतंत्र घोषित किया? – कैटेलोनिया
2. किस अमेरिकी लेखक को हाल ही में मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – जॉर्ज सांडर्स
3. एचएसबीसी ने किसे भारत में सीईओ नियुक्त किया? – जयंत रिखी
4. भारत एवं किस देश की सेना के बीच ‘इंद्र-2017’ युद्ध अभ्यास आयोजित किया जायेगा? – रूस
5. डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने वाली पहली अरब महिला का क्या नाम है? – शादिया बसिसो
6. हाल ही में किस देश द्वारा सोफिया नामक रोबोट को देश की अधिकारिक नागरिकता प्रदान की गयी? – सऊदी अरब

 7. हाल ही में वैज्ञानिकों ने मछली की किस प्रजाति को भारत में लुप्तप्राय बताया? – सॉफिश
8. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल सहित कितने राष्ट्रों को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में चुना गया है? – 15
9. उत्तर प्रदेश के किस एक्सप्रेस-वे को वायुसेना ने विमान उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास हेतु चयन किया है? – आगरा-लखनऊ
10. कॉन एंड वोल्फ के सर्वेक्षण के अनुसार कौन सी इंटरनेट कंपनी भारतीयों का प्रथम वरीयता ब्रांड बनी? – गूगल
11. विश्व के सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में पहला स्थान किसे मिला है? – कराची
12. हाल ही में किस देश में अलकायदा के आतंकवादियों को मारने के लिए अमेरिका ने हवाई हमला किया? – यमन
13. हाल ही में किस देश ने बिना पैट्रोल-डीजल के वाहन चलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं? – ब्रिटेन
14. जापान में भीषण चक्रवाती तूफान के होन्‍शू तट से टकराने की आशंका है, इस तूफ़ान का क्या नाम है? – लैन
15. किन दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने हेतु सहमत हुए? – अमेरिका और जापान
16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में ‘रोल ऑन, रोल ऑफ (रो-रो)' नौका सेवा के पहले चरण का शुभारंभ किया? – गुजरात
17. किस स्थान पर कार्यरत 50 भारतीय शांतिरक्षकों को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मेडल द्वारा सम्मानित किया गया? – दक्षिणी सूडान
18. किसने चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पांच साल के दूसरे कार्यकाल को मंजूरी प्रदान की? – सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी
19. सेबेस्टियन कुर्ज हाल ही में किस देश के सबसे युवा चांसलर बने? – ऑस्ट्रिया
20. फिलिपीन्स ने किस शहर को आईएस समर्थक अतंकवादियो से मुक्त कराये जाने की घोषणा की? – मारावी
21. किस रेल सेवा में टिकट वेटिंग रहने पर यात्री को हवाई टिकट देने की योजना की घोषणा की गयी? – राजधानी एक्सप्रेस
22. ऑस्ट्रेलिया के हाई कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के चलते उप-प्रधानमंत्री को अयोग्य करार दिया, उनका नाम क्या है? – बार्नबाय जॉयस
23. एक वैश्विक रैंकिंग के अनुसार दुनिया में किस देश का पासपोर्ट ‘सबसे शक्तिशाली’ है?  – सिंगापुर
24. दुनिया की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन का शुभारम्भ चीन में किया गया। यह ट्रेन सिस्टम किस तरह की रेल लाइन पर रन करेगा? – व्हीकल वर्चुअल रेल लाइन
25. किस देश ने हाल ही में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की पॉलिसी आरंभ करने की घोषणा की? – कतर
26. किस राज्य मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडर हेतु राज्य की नीति, 2017 को को मंजूरी प्रदान की? – कर्नाटक
27. हाल ही में इंदौर में मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से किस गायिका को सम्मानित किया गया? – ऊषा खन्ना
28. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने श्वसन तंत्र की समस्या से पीड़ित यात्रियों के हित में रेलवे को क्या निर्देश दिया? – ऑक्सीजन सिलिंडर रखना अनिवार्य
29. भारतीय वैज्ञानिकों ने किस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मानसून की सटीक भविष्यवाणी के लिए प्रणाली विकसित की है? – फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी
30. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाये गये एक महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार किसी भी महिला को गर्भपात कराने के लिए किससे सहमति लेना अनिवार्य नहीं होगा? – पति
31. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए भगवान महाकाल का अभिषेक किससे किया जाना चाहिए? – आरओ का पानी
32. पाकिस्तान सरकार द्वारा देश की सेना के मुख्यालय को रावलपिंडी से किस स्थान पर स्थानांतरित किये जाने पर विचार किया जा रहा है? – इस्लामाबाद
33. हाल ही में किस राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सौर उर्जा पैनलों की मदद से बिजली दिया जाना सुनिश्चित किया गया? – दिल्ली
34. मंगल ग्रह पर वायुमंडलीय कार्बन डाईऑक्साइड को प्रभावी तरीके से ऑक्सीजन में बदलने की आदर्श स्थितियां मौजूद हैं। इसे किस विधि से संभव किया जा सकेगा? – प्लाज्मा तकनीक
35. पहली बार भारत में जुरासिक काल के बड़े समुद्री सरीसृप (रेंगने वाला जीव) इचथियोसर के कंकाल का जीवाश्म मिला। इससे पहले इसके जीवाश्म किन देशों में पाए गए? – उत्तर अमेरिका और यूरोप