करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 PDF in Hindi

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 30 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।


1. उस सिख व्यक्ति का क्या नाम है जिसे हाल ही में कनाडा की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी, का प्रमुख चुना गया? – जगमीत सिंह
2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य प्रत्‍यर्पण संधि को मंजूरी प्रदान की? – लिथुआनिया
3. किस देश ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है? – चीन
4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान किस देश में गये? – जिबूती
5. वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन 2017 का आयोजन किस शहर में होगा? – हैदराबाद
6. किस स्थान पर हाल ही में इसरो द्वारा शोध केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी? – गुवाहाटी
7. किसे वर्ष 2017 के नोबल साहित्य पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – काजुओ इशीगुरो
8. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत की अक्षय ऊर्जा की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी? – 2022
9. किस देश में हाल ही में परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किया गया है? – रूस

10. किसको मरणोपरांत प्रतिष्ठित अन्ना पोलितकोवस्काया अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा? – पत्रकार गौरी लंकेश
11. हाल ही में किस राज्य में ‘प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत’ शुरू की गई है? – गुजरात
12. पहला आसियान-भारत संगीत समारोह का आयोजन किस शहर में आयोजित हुआ है? – दिल्ली
13. सरकार ने बेंगलुरु स्थित किस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (केआईए) को देश का पहला आधार आधारित एंट्री और बायोमीट्रिक बोर्डिंग सिस्टम वाला एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की? – केम्पेगोडा
14. चीन के बाद किस देश ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर अमेरिका के बयान को खारिज किया? – पाकिस्तान
15. ब्रिटिश वैज्ञानिकों की उस टीम में शामिल भारतीय वैज्ञानिक का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में ज़ीका, डेंगू तथा हेपेटाइटिस वायरस रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की? – डॉक्टर मुमताज़ नैयर
16. किस देश में भारत-समर्थित प्रौद्योगिकी पार्क आईएएसपी सदस्य बना है? – फिलिस्तीन
17. किस देश में पहली बार ट्रांसजेंडर की शादी को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई? – नेपाल
18. किसे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया? – अनुपम खेर
19. कौन सा राज्य उच्च शिक्षा में कौशल विकास कार्यक्रम को शामिल करने वाला पहला राज्य बना? – राजस्थान
20. रेलों की गति 200 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने हेतु भारतीय रेलवे ने किस देश के साथ प्रयोजन की संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए? – जर्मनी
21. सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिसके तहत कितने साल से कम उम्र की पत्नीं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को दुष्कर्म समझा जाएगा? – 18 वर्ष
22. हाथ से मैला ढोने की प्रथा से छुटकारा दिलाने में उल्लेखनीय योगदान हेतु राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसको अवार्ड से सम्मानित किया? – बिंदेश्वर पाठक
23. किस व्यक्ति एवं सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ को गोपनीयता के आदेश के अधिकार हेतु सम्मानित किया गया? – जस्टिस नरीमन
24. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु भारत और किस देश के मध्य एमओयू को मंजूरी प्रदान की? – बेलारूस
25. स्किल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार ने कितने युवाओं को जापान भेजने की घोषणा की है? – 3 लाख
26. भारत में निर्धनता से छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री ने हाल ही में कौन सा अभियान शुरू किया? – गरीबी भारत छोड़ो अभियान
27. हाल ही में किस देश ने यूनेस्को की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया? – अमेरिका
28. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सुरक्षित शहरों (2017) की सूची के मुताबिक, दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है? – टोक्यो
29. किस राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने में विफल रहने पर साढ़े चार हजार से अधिक डॉक्‍टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया? – महाराष्‍ट्र
30. टाइम्स मैगजीन ने 'नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स' सूची 2017 जारी की, सूची में शामिल एकमात्र भारतीय दिल्ली की छात्र का क्या नाम है? – गुरमेहर कौर