200 भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान Indian Economy General Knowledge – Hello Students हम यहां भारतीय अर्थव्यवस्था, मौद्रिक नीति कृषि के महत्वपूर्ण नोट्स प्रश्नोत्तर रूप में आपके लिए दे रहे है। भारतीय अर्थव्यवस्था के जुड़े यह प्रश्न संग्रह संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। साथ ही, इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे गये सवालों को शामिल किया गया है।


1. योजना आयोग द्वारा भारत को 2020 ई. तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया दृष्टि-पत्र क्या है? – इण्डिया विजन-2020
2. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है? – डाॅ. मनमोहन सिंह
3. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई? – 1 अप्रैल, 1951
4. ‘बुल’ एवं ‘बीयर’ शब्द किससे सम्बन्धित हैं? – शेयर बाजार से
5. ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था? – गरीबों में सबसे अधिक गरीबों की सहायता करना
6. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है? – कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
7. भारत निर्माण योजना का सम्बन्ध किससे है? – अवस्थापन विकास
8. किस प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं? – मध्य प्रदेश
9. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है? – प्राथमिक घाटा
10. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गयी? – कृषि

11. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है? – भारतीय रेलवे
12. बजट घाटा का क्या अर्थ है? – कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर
13. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई? – 1 अप्रैल, 1935
14. भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होगा? – अवमूल्यन
15. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? – प्रच्छन्न
16. भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत है? – चावल
17. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का है? – विनिर्माण क्षेत्र
18. पंचवर्षीय योजनाओं के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किस योजना को माना जाता है? – तृतीय
19. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – प्रधानमन्त्री
20. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते निर्धारित करने का क्या आधार है? – उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
21. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था? – उद्योग
22. किस अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच क्या सम्बन्ध होता है? – प्रतिलोम
23. अण्डा उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – तीसरा
24. दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कितने प्रतिशत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था? – 8%
25. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः दिखायी किस क्षेत्र में दिखाई देती है? – कृषि क्षेत्र
26. भारत में सबसे पहले मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला राज्य कौन–सा है? – मध्य प्रदेश
27. देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु वित्त उपलब्ध कराने वाली सर्वोच्च संस्था कौन–सी है? – नाबार्ड
28. राष्ट्रीय आय की गणना का आधारवर्ष क्या है? – 1999-2000
29. चैदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं? – वाई. वी. रेड्डी
30. भारत में वैट (VAT) कब से लागू हुआ? – 1 अप्रैल, 2005
31. ‘बोकारो इस्पात संयन्त्र’ की स्थापना किस योजना के दौरान की गयी? – तृतीय
32. भारत में सर्वाधिक गरीबों की संख्या किस राज्य में है? – उत्तर प्रदेश
33. भारत में ‘योजनावकाश’ (Plan Holiday) कब था? – 1966 के सूखे के पश्चात्
34. निजी क्षेत्र में देश में पहला निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्र (EPZ) कहाँ स्थापित किया गया था? – सूरत
35. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का उद्देश्य क्या है? – समाविष्ट आर्थिक वृद्धि
36. भारत में चालू मूल्यों पर प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय वाला राज्य कौन-सा है? – बिहार
37. सन् 1938 में काँग्रेस द्वारा गठित ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ के अध्यक्ष कौन थे? – जवाहरलाल नेहरू
38. भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कहाँ स्थित है? – नई दिल्ली
39. भारत में तम्बाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है? – आन्ध्र प्रदेश
40. भारत की पंचवर्षीय योजनाओं का अन्तिम रूप से अनुमोदन कौन करता है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
41. मुद्रा अवमूल्यन का क्या अर्थ है? – अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मूल्य में गिरावट
42. भारत में आर्थिक सर्वेक्षण सरकारी तौर पर किस मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया जाता है? – वित्त मन्त्रालय
43. शहरी क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है? – औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
44. भारत में बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या है? – संरचनात्मक
45. भारत में मुद्रास्फीति किसके द्वारा मापी जाती है? – थोक मूल्य सूचकांक
46. भारत में राष्ट्रीय आय की वैज्ञानिक गणना का श्रेय किसे दिया जाता है? – प्रो. वी. के. आर. वी. राव
47. भारत में सिचाई का सर्वप्रथम स्रोत क्या है? – कुआँ व नलकूप
48. मुद्रास्फीति की माप थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। इसके लिए किस वर्ष को आधारवर्ष माना जाता है? – 1993-94
49. केन्द्र सरकार को सबसे अधिक शुल्क राजस्व किससे प्राप्त होता है? – उत्पाद शुल्क
50. किस पंचवर्षीय योजना में ‘राॅञलग प्लान’ (चक्रीय योजना) की अवधारणा को अपनाया गया था? – छठी
51. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या में वार्षिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत थी? – 1.64%
52. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर कितने प्रतिशत थी? – 73%
53. बिक्री कर कौन लगाता है? – राज्य सरकार
54. किस समिति की संस्तुति पर भारत में ‘वैट’ लागू किया गया? – एल. के. झा समिति
55. द्वितीय पंचवर्षीय योजना विकास के किस माॅडल पर आधारित थी? – पी. सी. महालनोबिस
56. बारहवें वित्त आयोग ने केन्द्रीय करों में राज्यों के लिए कितने प्रतिशत राशि की संस्तुति की थी? – 30.5%
57. भारत में प्रथम ग्रामीण बैंक की स्थापना कब की गई थी? – 2 अक्टूबर, 1975
58. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां है? – मुम्बई
59. राजीव गाँधी श्रमिक कल्याण योजना कब प्रारम्भ की गई? – 1 अप्रैल, 2005
60. किसी वस्तु पर ‘इकोमार्क’ चिन्ह दर्शाता है कि यह किस दृष्टि से अनुकूल उत्पाद है? – पर्यावरण
61. द्वितीय हरित क्रान्ति का सम्बन्ध किससे होगा? – जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से
62. केन्द्र सरकार के बजट के चालू खाते में व्यय की सबसे बड़ी मद क्या है? – ब्याज भुगतान
63. योजना आयोग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी कैलोरी पोषण प्राप्त न करने वालों को गरीबी रेखा से नीचे माना जाता है? – 2400 कैलोरी
64. ‘योजना’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता है? – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा
65. भारत में 2001-2011 ई. के बीच जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर कितनी रही? – 7.70%
66. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 1000 स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या (लिगानुपात) क्या है? – 943
67. सरकार ने देश में बीमा व्यवसाय के नियमन के लिए किस संस्था का गठन किया है? – बीमा नियमन एवं प्राधिकरण
68. किसी वस्तु पर उत्पाद शुल्क किसके सन्दर्भ में देय होता है? – उत्पादन के सन्दर्भ में
69. एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं? – गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक
70. देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन-सा है? – भारतीय स्टेट बैंक
71. ‘गरीबी हटाओ’ नारा सर्वप्रथम किस पंचवर्षीय योजना के दौरान दिया गया? – चौथी
72. योजना आयोग के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कितनी कैलोरी पोषण न प्राप्त करने वालों को गरीबी रेखा से नीचे माना जाता है? – 2100 कैलोरी
73. भारत में सबसे पहले किसने राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाया था? – दादाभाई नौरोजी
74. बी.सी.सी.आई. (B.C.C.I.) बैंक कौन-सा है? – अंतर्राष्ट्रीय बैंकिग संगठन
75. भारत में सर्वप्रथम बैंकों का राष्ट्रीयकरण 19 जुलाई, 1969 को किया गया। उस समय कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था? – 14
76. सस्ती मुद्रा का अर्थ क्या है? – ब्याज की कम दर
77. राष्ट्रीय नियोजन में ‘रोलिंग प्लान’ की अवधारणा किसके द्वारा लागू की गयी थी? – जनता सरकार
78. सुनिश्चित लागत का अर्थ क्या है? – उत्पादक संसाधन के लिए की गई अदायगियाँ
79. भारत में हीरे की खानें किस राज्य में हैं? – मध्य प्रदेश
80. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना कब हुई? – 1956 में
81. किसी अर्थव्यवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है? – उद्यमों का स्वामित्व
82. दलाल स्ट्रीट कहाँ स्थित है? – मुम्बई
83. स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था? – 1 जुलाई, 1955
84. ट्राइसेम (TRYSEM) कार्यक्रम किससे सम्बन्धित है? – स्वरोजगार हेतु ग्रामीण युवकों से
85. भारत में हरित क्रान्ति की शुरूआत कब हुई? – 1967-68 ई. में
86. जो वस्तुएँ दुर्लभ हों और उनकी आपूर्ति सीमित हो, उन्हें क्या कहते हैं? – आर्थिक वस्तुएँ
87. देश के सबसे बड़े एवं सबसे पुराने म्यूचुअल फण्ड यू.टी.आई. का दो अलग-अलग हिस्सों UTI-I तथा UTI-II में विभाजन कब से प्रभावी है? – 1 फरवरी, 2003
88. भारतीयों द्वारा सीमित देयताओं वाला संचालित पहला बैंक कौन–सा था? – अवध काॅमर्शियल बैंक
89. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब आरम्भ हुआ था? – 2 अक्टूबर, 1952
90. अभी तक कुल कितने वित्त आयोग का गठन किया जा चुका है? – 14
91. किस योजना के दौरान भारत में हरित क्रान्ति का आगमन हुआ? – योजनावकाश काल
92. ‘योजना अवकाश’ काल किस अवधि को माना जाता है? – 1966-69
93. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी। इसे वैधानिक दर्जा कब प्रदान किया गया? – 30 जनवरी, 1992
94. भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या कितनी है? – 4
95. अर्थ तंत्र में ज्ञान, तकनीकी कुशलता, शिक्षा आदि को क्या माना जाता है? – मानव पूँजी
96. भारत में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा किस पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत दिया गया था? – छठवीं
97. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना कब शुरू की गई? – 2 फरवरी, 2006
98. भारत की राष्ट्रीय आय किसके द्वारा अनुमानित होती है? – केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
99. किस वर्ष नाबार्ड (NABARD) की स्थापना हुई? – 1982
100. मिश्रित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है? – वृहत्, लघु एवं कुटीर उद्योगों का सहअस्तित्व
101. कौन-सी संस्था शेयर बाजार पर नियन्त्रण रखती है? – यू.टी.आई.
102. मुम्बई स्टाॅक एक्सचेंज का सूचकांक क्या है? – सेंसेक्स
103. केलकर टास्क फोर्स की सिफारिशों का सम्बन्ध किससे है? – करों से
104. बोकारो स्टील प्लान्ट किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया है? – रूस
105. नरसिम्हन समिति का सम्बन्ध किससे है? – बैंक क्षेत्र के सुधार
106. यूरो (Euro) मुद्रा किस वर्ष में प्रारम्भ की गई? – 1999 में
107. भारत में पहली स्वर्ण रिफायनरी कहाँ स्थापित की गई है? – शिरपुर
108. किस नगर को ‘इलेक्ट्राॅनिक सिटी’ के रूप में जाना जाता है? – बंगलुरू
109. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना का कार्य कौन करता है? – केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
110. भारत में FERA का स्थान किसने ले लिया है? – FEMA
111. वर्तमान में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल संख्या कितनी है? – 19
112. करेन्सी नोट प्रेस कहां अवस्थित है? – नासिक
113. द्वितीय पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किसने तैयार किया था? – पी. सी. महालनोबिस
114. भारत के आयात का अधिकतम भाग कहाँ से आता है? – ओपेक
115. भारत में योजना आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था? – 1950
116. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – रोम
117. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – लखनऊ
118. प्रसिद्ध नारा ‘गरीबी हटाओ’ कब दिया गया था? – पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974–79) के दौरान
119. मुद्रास्फीति में क्या बढ़ता व गिरता है? – वस्तुओं के मूल्य बढ़ते हैं और मुद्रा का मूल्य गिरता है
120. 1967–68 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 रुपये थी, यह सर्वप्रथम किसने अभिनिश्चित किया? – दादा भाई नौरोजी
121. किसान क्रेडिट कार्ड योजना किस वर्ष शुरू की गई थी? – 1998
122. नरसिंहम समिति किस सुधार से सम्बन्धित है? – बैंकिग सुधार से
123. भारत में किस प्रकार के रासायनिक उर्वरक की खपत सर्वाधिक होती है? – नाइट्रोजनी
124. प्रति व्यक्ति आय निकालने के लिए राष्ट्रीय आय को किससे भाग दिया जाता है? – देश की कुल जनसंख्या से
125. भारत में हरित क्रान्ति का सर्वाधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा? – मक्का
126. ‘सर्वोदय योजना’ किसके द्वारा प्रारम्भ की गयी? – जयप्रकाश नारायण
127. राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान कहाँ स्थित है? – जयपुर
128. गिल्ट एज्ड बाजार किससे सम्बन्धित है? – सोना-चाँदी/सर्राफा
129. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद से भारतीय रुपये का कितनी बार अवमूल्यन किया गया है? – तीन
130. वैट (VAT) किस प्रकार का कर है? – अप्रत्यक्
131. बारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है? – 1 अप्रैल, 2012 से 31 मार्च, 2017
132. सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र को कहा जाता है? – तृतीयक
133. भारत में जनसंख्या विभाजक दशक कौन–सा माना जाता है? – 1911-1921 ई.
134. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या क्या थी? – 1.21 अरब
135. नीति आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्व का कौन-सा दर्जा दिया गया है? – भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान
136. ‘आत्मनिर्भरता की प्राप्ति’ को सर्वप्रथम किस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्धारित किया गया था? – चौथी
137. उत्पादन का सर्वाधिक गतिशील कारक कौन-सा है? – पूँजी
138. भारत में एग्रो इकोलाॅजिकल जोन्स की संख्या कितनी है? – 20
139. रुपए का सर्वप्रथम अवमूल्यन कब हुआ? – 20 सितंबर, 1949
140. ‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम कब शुरू किया गया? – 1970
141. सर्वाधिक समुद्री मछलियाँ किस राज्य में पकड़ी जाती हैं? – गुजरात
142. काली चाय का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश कौन-सा है? – भारत
143. रबी की फसलों की बुआई कब की जाती है? – अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
144. भारत में मुद्रास्फीति की गणना किस पर आधारित है? – थोक मूल्य सूचकांक
145. व्यापारिक या नकदी फसलें कौन-सी होती हैं? – कपास, गन्ना, तिलहन, चाय, जूट तथा तंबाकू
146. अंगूर की प्रति हेक्टेयर उपज में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – पहला
147. कुल पशुओं की संख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है? – दूसरा
148. खरीफ की फसलों की बुआई कब की जाती है? – जून-जुलाई
149. देश में कृषि के अंतर्गत किस तरह के उर्वरकों का सर्वाधिक उपयोग होता है? – नाइट्रोजनी
150. विश्व का सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक देश कौन-सा है? – भारत