1. बांग्लादेश ने किस देश के साथ 4.5 अरब डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया? – भारत
2. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस राज्य में माता अमृतानंदमयी मठ की परियोजना जीव-अमृतम की शुरूआत की है? – केरल
3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 6% से बदलकर कितना कर दी गयी? – कोई बदलाव नहीं
4. बंगलोर मेट्रो परियोजना के चरण-II हेतु भारत ने यूरोपीयन इवेस्टमेंट बैंक से कितने मिलियन यूरो का वित्तीय समझौता किया है? – 300
5. केंद्र सरकार की अपील के बाद हाल ही में किस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर वसूले जाने वाले वैट में 4% कटौती करने की घोषणा की है? – गुजरात
6. किसने ने ई-वॉलेट्स यूजर्स हेतु सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के वॉलेट के मध्य ट्रांजैक्शन की सुविधा प्रदान की गई है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
7. अमरीका ने वन बैल्ट वन रोड परियोजना पर भारत के रुख का समर्थन किया। यह परियोजना किस देश द्वारा निर्माण की जा रही है? – चीन
8. डिजिटल इंडिया के तहत हाल ही में भारतीय डाक द्वारा कौन सी सुविधा आरंभ की गयी? – ई-आईपीओ
9. शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु गूगल ने अगले पांच वर्ष में गैर-सरकारी संगठनों पर कितने अरब डॉलर खर्च करने की घोषणा की? – एक
10. हाल ही में किस राज्य ने केंद्र से धान के पुआल के प्रबंधन हेतु 2000 करोड़ रुपये की मांग की है? – पंजाब
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गुजरात के वडनगर से सघन टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का क्या नाम है? – ‘इंटेन्सिफाइड मिशन इंद्रधनुष’
12. किस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सीईओ क्वान ओह-ह्यून ने 'अप्रत्याशित संकट' का हवाला देते हुए अपने पद के साथ-साथ कंपनी की अन्य भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है? – सैमसंग
यह भी देखें : नवीनतम करेंट अफेयर्स | खेलकूद करेंट अफेयर्स
13. किस राज्य सरकार ने 04 अक्टूबर 2017 को देवरी किसान महासम्मेलन में 1800 करोड़ रूपये की माइक्रो सिंचाई परियोजना की घोषणा की? – मध्यप्रदेश सरकार
14. हाल ही में चीन ने किस देश की कंपनियों को बंद करने का आदेश दिया है? – उत्तर कोरिया
15. भारत में कॉफी उत्पादन रिकॉर्ड कितने लाख टन रहने का अनुमान है? – 3.5 लाख टन
16. किस देश ने प्रतिबंधों की वजह से अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान से बचने हेतु निजी क्षेत्र को सहायता देने की घोषणा की? – क़तर
17. हाल ही में किस संस्था ने ग्रेसिम, आदित्य बिड़ला, जीएसीएल पर करोड़ों का जुर्माना लगाया है? – भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
18. केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन के पुनरूद्धार हेतु कितने करोड़ रुपये की योजना तैयार की है? – 1,000 करोड़
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में तीन हजार सात सौ करोड़ रुपए की सीवरेज और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी? – बिहार
20. किसे हाल ही में वर्ष 2017 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – रिचर्ड एच थैलर