इतिहास के पन्‍नों में आज 7 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ और भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


7 अक्टूबर, 1586 – मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
7 अक्टूबर, 1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
7 अक्टूबर, 1708 – सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की हत्या कर दी गई।
7 अक्टूबर, 1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत ​हुई।
7 अक्टूबर, 1812 – नेपोलियन ने रशियन आर्मी को हराया।
7 अक्टूबर, 1840 – विलेम द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।
7 अक्टूबर, 1860 – लेडी एलगीन नाम के जहाज के ‘लेक मिसीगन’ में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हुई।
7 अक्टूबर, 1868 – अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।

7 अक्टूबर, 1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
7 अक्टूबर, 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
7 अक्टूबर, 1914 – भारत की प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर का जन्म हुआ।
7 अक्टूबर, 1919 – गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित हुई।
7 अक्टूबर, 1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
7 अक्टूबर, 1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।


7 अक्टूबर, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैन्य कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
7 अक्टूबर, 1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
7 अक्टूबर, 1943 – टेक्साॅस के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत हुई।
7 अक्टूबर, 1949 – पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
7 अक्टूबर, 1950 – चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण कर के उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
7 अक्टूबर, 1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की।
7 अक्टूबर, 1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
7 अक्टूबर, 1951 – फिल्म निर्माता एवं अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ।
7 अक्टूबर, 1952 – चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया।
7 अक्टूबर, 1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
7 अक्टूबर, 1977 – सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
7 अक्टूबर, 1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
7 अक्टूबर, 1978 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ।
7 अक्टूबर, 1979 – भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म हुआ।
7 अक्टूबर, 1992 – रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था।
7 अक्टूबर, 1999 – ग्रीस की राजधानी एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत, 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 बेघर हुए।
7 अक्टूबर, 2000 – डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
7 अक्टूबर, 2000 – जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित हुआ।
7 अक्टूबर, 2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
7 अक्टूबर, 2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ खिलाड़ी बने।
7 अक्टूबर, 2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
7 अक्टूबर, 2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
7 अक्टूबर, 2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।