इतिहास के पन्‍नों में आज 3 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में 3 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कोलकाता में पहला और दुनिया में दूसरा टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ और पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


3 अक्टूबर, 1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
3 अक्टूबर, 1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
3 अक्टूबर, 1831 – मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।
3 अक्टूबर, 1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।
3 अक्टूबर, 1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
3 अक्टूबर, 1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
3 अक्टूबर, 1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
3 अक्टूबर, 1932 – इराक को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल हुई।
3 अक्टूबर, 1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
3 अक्टूबर, 1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया में दूसरा टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
3 अक्टूबर, 1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
3 अक्टूबर, 1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
3 अक्टूबर, 1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
3 अक्टूबर, 1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
3 अक्टूबर, 1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति हुई।
3 अक्टूबर, 1996 – पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।
3 अक्टूबर, 1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
3 अक्टूबर, 2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
3 अक्टूबर, 2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
3 अक्टूबर, 2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की घोषणा की।
3 अक्टूबर, 2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।