इतिहास के पन्‍नों में आज 31 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश के पहले उप प्रधानमंत्री, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ और भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


31 अक्टूबर, 1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।
31 अक्टूबर, 1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
31 अक्टूबर, 1875 – देश के पहले उप प्रधानमंत्री, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ।
31 अक्टूबर, 1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन हुआ।
31 अक्टूबर, 1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन हुआ।
31 अक्टूबर, 1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

यह भी जानें : 30 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 अक्टूबर, 1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
31 अक्टूबर, 1920 – अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस का उद्घाटन सत्र बंबई (अब मुंबई) में शुरू हुआ।
31 अक्टूबर, 1943 – भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म हुआ।
31 अक्टूबर, 1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
31 अक्टूबर, 1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।
31 अक्टूबर, 1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
31 अक्टूबर, 1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत हुई।
31 अक्टूबर, 1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
31 अक्टूबर, 1975 – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन हुआ।
31 अक्टूबर, 1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।
31 अक्टूबर, 1982 – पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
31 अक्टूबर, 1984 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने दिल्ली के उनके घर में गोली मारकर हत्या की।
31 अक्टूबर, 1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
31 अक्टूबर, 1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
31 अक्टूबर, 2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।
31 अक्टूबर, 2005 – भारत की प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हुआ।
31 अक्टूबर, 2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत हुई।