इतिहास के पन्‍नों में आज 27 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ और महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


27 अक्टूबर, 1605 – मुगल साम्राज्य के तीसरे शासक अकबर का फतेहपुर सीकरी में निधन हुआ।
27 अक्टूबर, 1676 – पोलैंड और तुर्की ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।
27 अक्टूबर, 1806 – फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
27 अक्टूबर, 1795 – अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
27 अक्टूबर, 1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।
27 अक्टूबर, 1811 – सिलाई मशीन का आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर का जन्म हुआ।
27 अक्टूबर, 1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
27 अक्टूबर, 1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।
27 अक्टूबर, 1907 – महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।


यह भी जानें : 26 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

27 अक्टूबर, 1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।
27 अक्टूबर, 1920 – देश के 10वें और पहले दलित राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का त्रावणकोर में जन्‍म हुआ।
27 अक्टूबर, 1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।
27 अक्टूबर, 1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।
27 अक्टूबर, 1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए।
27 अक्टूबर, 1952 – फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ।
27 अक्टूबर, 1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।
27 अक्टूबर, 1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
27 अक्टूबर, 1966 – भारत के शतरंज खिलाड़ी दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येन्दु बरुआ का जन्म हुआ।
27 अक्टूबर, 1974 – महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन हुआ।
27 अक्टूबर, 1977 – श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का जन्म हुआ। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 12400 जवकि 404 वनडे में 14234 रन बनाये।
27 अक्टूबर, 1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।
27 अक्टूबर, 1982 – गांधी जी के निजी सचिव प्यारे लाल का निधन।
27 अक्टूबर, 1987 – मशहूर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन हुआ।
27 अक्टूबर, 1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।
27 अक्टूबर, 1995 – यूक्रैन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
27 अक्टूबर, 1999 – आमेंनिया संसद पर हुए आतंकी हमले में पीएम वाजगेन सर्गस्यान व स्पीकर कारेन देमिर्च्यान मारे गए।
27 अक्टूबर, 1999 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नागेन्द्र का निधन हुआ।
27 अक्टूबर, 2001 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन हुआ।
27 अक्टूबर, 2003 – चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए।