इतिहास के पन्‍नों में आज 26 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्‍म हुआ और विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 अक्टूबर, 1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित ​हुई।
26 अक्टूबर, 1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
26 अक्टूबर, 1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉंशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
26 अक्टूबर, 1890 – पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्‍म हुआ।
26 अक्टूबर, 1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
26 अक्टूबर, 1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
26 अक्टूबर, 1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।


यह भी जानें : 25 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

26 अक्टूबर, 1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
26 अक्टूबर, 1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
26 अक्टूबर, 1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
26 अक्टूबर, 1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
26 अक्टूबर, 1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
26 अक्टूबर, 1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
26 अक्टूबर, 1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
26 अक्टूबर, 1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
26 अक्टूबर, 1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
26 अक्टूबर, 1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
26 अक्टूबर, 1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इजराइल और जॉर्डन के बीच शांति संधि हुई।
26 अक्टूबर, 1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
26 अक्टूबर, 2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
26 अक्टूबर, 2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक उतरा।
26 अक्टूबर, 2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत हुई।
26 अक्टूबर, 2012 – अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत हुई और 50 घायल हुए।
26 अक्टूबर, 2015– उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत हुई और 2536 घायल हुए।