इतिहास के पन्‍नों में आज 18 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता ओम पूरी का अम्बाला में जन्म हुआ और कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 अक्टूबर, 1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
18 अक्टूबर, 1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
18 अक्टूबर, 1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।
18 अक्टूबर, 1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
18 अक्टूबर, 1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।
18 अक्टूबर, 1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
18 अक्टूबर, 1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।
18 अक्टूबर, 1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।


यह भी जानें : 17 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
18 अक्टूबर, 1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
18 अक्टूबर, 1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
18 अक्टूबर, 1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
18 अक्टूबर, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
18 अक्टूबर, 1948 – मशहूर अभिनेता ओम पूरी का अम्बाला में जन्म हुआ।
18 अक्टूबर, 1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
18 अक्टूबर, 1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
18 अक्टूबर, 1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था। इन्होंने अपने करियर में 17 टेस्ट मैच में 66 और 18 वनडे मैचों में 23 विकेट झटके।
18 अक्टूबर, 1972 – पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।
18 अक्टूबर, 1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
18 अक्टूबर, 1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
18 अक्टूबर, 1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
18 अक्टूबर, 2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
18 अक्टूबर, 2004 – म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
18 अक्टूबर, 2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।
18 अक्टूबर, 2007 – पाकिस्तान के कराची शहर में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत और 450 अन्य घायल। भुट्टो सकुशल बच गयीं।