जनरल नॉलेज : करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 PDF

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर 2017 - जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 40 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।



1. भारत ने किस देश के साथ मिलकर बांग्लादेश में परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा? – रूस
2. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा जारी किये गये शोधपत्र में ब्लैक होल से किस प्रकार की तरंगों की पहचान की गयी? – गुरुत्वीय तरंगें
3. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने हेतु 25 सितंबर 2017 को किस नई योजना की शुरुआत की? – पॉवर फॉर ऑल
4. किस टेलिस्कोप ने धूमकेतु जैसी विशेषताओं वाले अनोखे बाइनरी ऐस्टरॉइड को खोजा है? – हबल
5. भारत में किस क्षेत्र से जीरो हंगर प्रोग्राम आरंभ किया जायेगा? – गोरखपुर
6. किसने 18 सितम्बर 2017 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया है? – राजनाथ सिंह

7. किस शहर में ऐप बेस्ड कैब सर्विस ऊबर का लाइसेंस रद्द किया गया? – लंदन
8. भारत ने एशिया मार्शल आर्ट खेलों में कितने पदक जीते हैं? – चार
9. परिवार कल्याण समिति गठित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है? – त्रिपुरा
10. हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकास्ट का निर्माण कहाँ पर किया गया है? – डुईसबर्ग (जर्मनी)
11. ओएनजीसी ने हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में 2 करोड़ टन तेल के भंडार की खोज की? – अरब सागर
12. किस देश में निर्मित भारत को पहला उच्च क्षमता वाला रेल इंजन प्राप्त हुआ? – फ्रांस
13. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खालिद लतीफ पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया? – पांच साल
14. हाल ही में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए की गयी अंतरराष्ट्रीय संधि पर कितने देशों ने हस्ताक्षर किये? – 50
15. विश्व की सबसे धनी महिला का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – लिलियन बेटनकोर्ट
16. किस देश के साइक्लिस्ट ने 78 दिनों में विश्व के चक्कर लगाकर पिछले गिनीज रिकॉर्ड को तोड़ दिया? – ब्रिटेन
17. देश में किस राज्य में पहली बार ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी उपयोग किया जायेगा? – गुजरात
18. किस देश में विश्व की सबसे तेज ‘बुलेट ट्रेन’ शुभारम्भ किया गया? – चीन
19. भारत और किस देश ने हाल ही में स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाने हेतु आशय पत्र पर हस्ताक्षर किया? – नार्व
20. कौन सी भारतीय कंपनी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी बन गई? – रिलायंस इंजस्ट्रीज लिमिटेड
21. किस भारतीय गेंदबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बनें? – कुलदीप यादव
22. देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य कौन बना? – हिमाचल प्रदेश
23. हाल ही में बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए किस प्रणाली का परीक्षण किया गया है? – ट्रॉल
24. श्रीनगर निवासी 18 वर्षीय किस युवक को ‘स्वच्छता ही सेवा’ का एम्बेसडर नियुक्त किया गया? – बिलाल डार
25. हाल ही में किस देश ने मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल ‘खुरमशहर’ का सफल परीक्षण किया? – ईरान
26. किन दो राज्यों को पर्यटन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा माहौल विकसित करने हेतु पुरस्कार दिया गया है? – गुजरात और मध्यप्रदेश
27. सरकार ने जीएसटी पूर्व के सामानों की बिक्री के लिए कौन सी समय सीमा तय की है? – 31 दिसंबर 2017
28. हाल ही में भारत के किस स्थान पर जलीय सृप रबडॉप्स की खोज की गयी? – पश्चिमी घाट का उत्तरी क्षेत्
29. यूएस के फेडरल गर्वेमेंट ने विश्व के कितने देशों के नागरिकों के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? – आठ
30. किस भारतीय युवा शटलर ने हाल ही में बेल्जियम जूनियर ओपन बैडमिंटन का खिताब जीत लिया? – वैष्णवी रेड्डी
31. किस कंपनी द्वारा किये गये सर्वेक्षण में भारत में भेल और एसबीआई को सबसे बेहतर कार्यस्थल की सूची में शामिल किया गया? – इंडीड
32. एंजेला मर्केल चौथी बार किस देश की चांसलर चुनी गयीं हैं? – जर्मनी
33. बीसीसी द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में महिला क्रिकेट टीम की किस खिलाडी को स्थान दिया गया है? – मिताली राज
34. सऊदी अरब में किसने आदेश जारी करते हुए महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की मंजूरी प्रदान की? – किंग सलमान
35. किस कंपनी ने बीएफआर नामक रॉकेट बनाने की घोषणा की है जिससे एक घंटे के अंदर दुनिया की किसी भी कोने में पहुंचा जा सकेगा? – स्पेस एक्
36. हाल ही में किस देश द्वारा बुर्का पहनने और सार्वजनिक स्थानों एवं इमारतों में चेहरा छुपाने वाली अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया? – ऑस्ट्रिया
37. भारतीय नौसेना ने किस स्थान पर आईएनएस तारासा का जलावतरण किया है? – मुंबई
38. किस पहलवान ने वर्ष 2017 के एशियाई इंडोर खेलों में स्वर्ण पदक जीता? – बजरंग पुनिया
39. किस देश ने अपनी खुद की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी स्थापित करने की घोषणा की? – आस्ट्रेलिया
40. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच सूचना, संचार और मीडिया के क्षेत्र में सहयोग पर करार को मंजूरी दी है? – इथोपिया