इतिहास के पन्‍नों में आज 29 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में 29 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ और भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


29 सितम्बर, 1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
29 सितम्बर, 1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
29 सितम्बर, 1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
29 सितम्बर, 1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम 'वे ब्लैकपूल' इंग्लैंड में शुरू हुई।
29 सितम्बर, 1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
29 सितम्बर, 1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
29 सितम्बर, 1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
29 सितम्बर, 1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।

यह भी जानें : 28 सितम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

29 सितम्बर, 1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
29 सितम्बर, 1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
29 सितम्बर, 1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
29 सितम्बर, 1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
29 सितम्बर, 1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
29 सितम्बर, 1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ। उन्होंने 79 टेस्ट मैच में 309 विकेट चटकाए। वह सिर्फ तीन वनडे खेले।
29 सितम्बर, 1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल 'डेथ स्क्वॉयड' ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
29 सितम्बर, 1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
29 सितम्बर, 1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
29 सितम्बर, 1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
29 सितम्बर, 1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ।
29 सितम्बर, 1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
29 सितम्बर, 1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
29 सितम्बर, 1978 – पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे।
29 सितम्बर, 1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
29 सितम्बर, 2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु हुई।
29 सितम्बर, 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
29 सितम्बर, 2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
29 सितम्बर, 2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिकी नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।