इतिहास के पन्‍नों में आज 24 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में 24 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ और देश का पहला अंतरग्रहीय मिशन 'मंगलयान' मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


24 सितंबर, 1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
24 सितंबर, 1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालत बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
24 सितंबर, 1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
24 सितंबर, 1805 – फ़्रांस के तानशाह नेपोलियन बोनापार्ट की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी। फ़्रांस के 2 लाख सैनिकों ने ऑस्ट्रिया की सेना को भारी पराजय का सामना करवाया।
24 सितंबर, 1859 – सैन्य विद्रोह मे सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन ​हुआ।
24 सितंबर, 1861 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में से एक मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 23 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

24 सितंबर, 1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
24 सितंबर, 1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
24 सितंबर, 1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
24 सितंबर, 1950 – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
24 सितंबर, 1965 – यमन काे लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
24 सितंबर, 1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
24 सितंबर, 1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
24 सितंबर, 1974 – अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। वर्ष 1446 ईसवी में पुर्तग़ाल के युवराज प्रिंस हेनरी और उनके साथियों ने इस देश की खोज की जिसके बाद यह देश पुर्तग़ाल का उपनिवेश बन गया। 17वीं और 18वीं शताब्दी में पुर्तग़ाल का भाग हो चुका यह देश योरोप वालों के दास व्यापार के केंद्रों में था।
24 सितंबर, 1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
24 सितंबर, 1979 – घाना ने संविधान अंगीकार किया।
24 सितंबर, 1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
24 सितंबर, 1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
24 सितंबर, 2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 से लोगों की मौत हो गई।
24 सितंबर, 2014 – देश का पहला अंतरग्रहीय मिशन मंगलयान आज ही के दिन मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।