इतिहास के पन्‍नों में आज 20 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में 20 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन हुआ और भारतीय फिल्म निदेशक, निर्माता व स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


20 सितम्बर, 1388 : दिल्ली के सुल्तान फिराेज तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
20 सितम्बर, 1792 : फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
20 सितम्बर, 1819 : भारतीय वैज्ञानिक एवं क्रांतिकारी जोस कस्टोडियो फारिया का निधन हुआ।
20 सितम्बर, 1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे जिनका संबंध ब्रिटेन से था।
20 सितम्बर, 1839 : नीदरलैंड (एम्सटेर्डम-हारलेम) में पहला रेल रोड खुला।
20 सितम्बर, 1854 : अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
20 सितम्बर, 1856 : भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म हुआ।
20 सितम्बर, 1857 : ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
20 सितम्बर, 1857 : मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र 'द हिन्दू' जी.एस. अय्यर के संपादकीय नेतृत्व में साप्ताहिक अंक के रूप में पहली बार प्रकाशित हुआ।
20 सितम्बर, 1867 : ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने। कई बार ऑस्ट्रिया व उस्मानी शासन के नियंत्रण में आने वाले देश हंग्री को, अंतत: वर्ष 1918 में प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रिया की पराजय के पश्चात स्वतंत्रता मिली और इस देश में लोकतंत्र स्थापित हुआ।
20 सितम्बर, 1884 : सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।
20 सितम्बर, 1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और हिंदुस्‍तान की आजादी के लिए लड़ने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन हुआ।
20 सितम्बर, 1948 : भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ।
20 सितम्बर, 1970 : रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
20 सितम्बर, 1973 : दुनिया के मशहूर 'बैटल ऑफ सक्सेज' में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
20 सितम्बर, 1982 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
20 सितम्बर, 1983 : एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
20 सितम्बर, 1984 : लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया था।
20 सितम्बर, 1992 : फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
20 सितम्बर, 1995 : संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
20 सितम्बर, 2007 : अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।
20 सितम्बर, 2011 : भारतीय ज्ञानपीठ ने वर्ष 2009 के लिए 45वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी के लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा की।