इतिहास के पन्‍नों में आज 19 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में 19 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया और अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


19 सितम्बर, 1581 – सिख गुरु राम दास का निधन हुआ।
19 सितम्बर, 1755 – ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
19 सितम्बर, 1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
19 सितम्बर, 1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया। जहॉं चुनाव सुधार कानुन द्वारा महिलाओं को यह अधिकार दिया गया। न्यूजीलैंड की महिलाओ ने 28 नवम्बर सन 1893 में होने वाले चुनावों में पहली बार अपने इस अधिकार का प्रयोग किया।
19 सितम्बर, 1893 – स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
19 सितम्बर, 1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था। यांग, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
19 सितम्बर, 1936 – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सिद्धहस्त विष्णु नारायण भातखंडे का निधन हुआ।
19 सितम्बर, 1952 – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
19 सितम्बर, 1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
19 सितम्बर, 1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
19 सितम्बर, 1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
19 सितम्बर, 1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
19 सितम्बर, 1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
19 सितम्बर, 1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
19 सितम्बर, 1991 – इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।
19 सितम्बर, 1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
19 सितम्बर, 2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
19 सितम्बर, 2006 – थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट हुआ और जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
19 सितम्बर, 2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।