इतिहास के पन्‍नों में आज 11 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1895 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य विनोबा भावे का जन्म महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के गागोदा नाम गांव में हुआ। उनका पूरा नाम विनायक नरहरि भावे था।
1906 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जारी अहिंसा आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह’ नाम दिया।
1911 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1948 – पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हुई।
1951 – फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 – विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई।
1962 – मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।
1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हुई।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ।
1987 – भारत की प्रसिद्ध व प्रतिभावान कवित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक मानी जाती हैं।
2001 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें आतंकवादी हवाई हमले के बाद धाराशायी हो गई थीं। इसमें 2752 लोगों की मौत हुई।
2003 – स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई।
2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।