जानिये, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), कार्य व कार्यकाल

Chief Justice of India
● भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत् 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 28 जनवरी को इसका उद्घाटन किया गया। यह देश में सबसे उच्च अपीलीय अदालत है, जो राज्यों व केन्द्रशासित क्षेत्रों के उच्च न्यायालयों के फैसलों के विरुद्ध अपीली सुनवाई करता है। इनके अतिरिक्त राज्यों के बीच के विवादों तथा मौलिक अधिकारों व मानव अधिकारों के गम्भीर उल्लधंन सम्बन्धित मामालों की सीधे ही सर्वोच्च न्यायालय के समझ रखा जा सकता है।


● स्थापना के समय सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 7 न्यायाधीशों का प्रावधान था। कार्यभार में वृद्धि के चलते अब न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 31 (मुख्य न्यायाधीश सहित) होती है।
● न्यायमूर्ति हरिलाल जे. कानिया भारत के पहले सर्वोच्च न्यायाधीश थे। इस पर पर उनकी नियुक्ति 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 6 नवम्बर, 1951 तक वह इस पद पर रहे थे।

Read in English: List of Chief Justice of Supreme Court in India

● सर्वोच्च न्यायालय के 67 वर्षों के इतिहास में केवल 6 महिलाओं ने ही इसमें न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया है। न्यायामूर्ति एम. फातिमा देवी सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश थी।
● सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों में सबसे छोटा कार्यकाल न्यायमूर्ति के.एन. सिंह का रहा, जो केवल 17 दिन देश के मुख्य न्यायाधीश रहे। इस पद पर सर्वाधिक 7 वर्ष 140 दिन का कार्यकाल वाई.वी.चंद्रचूड का रहा है।
● वर्तमान में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ (Dhananjaya Y. Chandrachud) भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश है। वह 9 नवंबर 2022 से सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं।



भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची
1. हरिलाल जे. कानिया : 26 जनवरी, 1950 से 6 नवंबर, 1951
2. पतंजलि शास्त्री : 7 नवंबर, 1951 से 3 जनवरी, 1954
3. मेहरचन्द्र महाजन : 4 जनवरी, 1954 से 22 दिसंबर, 1954
4. बी. के. मुखर्जी : 23 दिसंबर, 1954 से 31 जनवरी, 1956
5. एस. आर. दास : 1 फरवरी, 1956 से 30 सितंबर, 1959
6. भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा : 1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964
7. पी. बी. गजेन्द्र गडकर : 1 फरवरी, 1964 से 15 मार्च, 1966
8. ए. के. सरकार : 16 मार्च, 1966 से 29 जून, 1966
9. के. सुब्बाराव : 30 जून, 1966 से 11 अप्रैल, 1967
10. के. एन. वांचू : 12 अप्रैल, 1967 से 24 जनवरी, 1968
11. एम. हिदायतुल्ला : 25 फरवरी, 1968 से 16 दिसंबर, 1970
12. जे. सी. शाह : 17 दिसंबर, 1970 से 21 जनवरी, 1971
13. एस. एम. सीकरी : 22 जनवरी, 1971 से 25 अप्रैल, 1973
14. ए. एन. रे. : 26 अप्रैल, 1973 से 28 जनवरी, 1977
15. एम. एच. बेग : 29 जनवरी, 1977 से 21 फरवरी, 1978
16. वाई. वी. चन्द्रचूड़ : 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985
17. प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती : 12 जुलाई, 1985 से 20 दिसंबर, 1986
18. रघुनन्दन स्वरूप पाठक : 21 दिसंबर, 1986 से 18 जून, 1989
19. ई. एस. वेंकटरमैया : 19 जून, 1989 से 17 दिसंबर, 1989
20. सव्यसाची मुखर्जी : 18 दिसंबर, 1989 से 25 सितंबर, 1990
21. रंगनाथ मिश्र : 26 सितंबर, 1990 से 24 नवंबर, 1991
22. के. एन. सिंह : 25 नवंबर, 1991 से 12 दिसंबर, 1991
23. एम. एच. कानिया : 13 दिसंबर, 1991 से 17 नवंबर, 1992
24. एल. एम. शर्मा : 18 नवंबर, 1992 से 11 फरवरी, 1993
25. एम. एन. वेंकटचलैया : 12 फरवरी, 1993 से 24 अक्टूबर, 1994
26. ए. एम. अहमदी : 25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997
27. जे. एस. वर्मा : 25 मार्च, 1997 से 17 जनवरी, 1998
28. एम. एम. पुंछी : 18 जनवरी, 1998 से 9 अक्टूबर, 1998
29. आदर्श सेन आनन्द : 10 अक्टूबर, 1998 से 31 अक्टूबर, 2001
30. एस. पी. भरूचा : 1 नवंबर, 2001 से 5 मई, 2002
31. बी. एन. किरपाल : 6 मई, 2002 से 7 नवंबर, 2002
32. गोपाल बल्लभ पटनायक : 8 नवंबर, 2002 से 18 दिसंबर, 2002
33. वी. एन. खरे : 19 दिसंबर, 2002 से 1 मई, 2004
34. एस. राजेन्द्र बाबू : 2 मई, 2004 से 31 मई, 2004
35. रमेश चन्द्र लाहोटी : 1 जून, 2004 से 31 अक्टूबर, 2005
36. योगेश कुमार सब्बरवाल : 1 नवंबर, 2005 से 13 जनवरी, 2007
37. के. जी. बालकृष्णन : 14 जनवरी, 2007 से 11 मई, 2010
38. एस. एच. कपाड़िया : 12 मई, 2010 से 28 सितंबर, 2012
39. अल्तमस कबीर : 29 सितंबर, 2012 से 18 जुलाई, 2013
40. पी. सदाशिवम : 19 जुलाई, 2013 से 26 अप्रैल, 2014
41. आर. एम. लोढ़ा : 27 अप्रैल, 2014 से 27 सितंबर, 2014
42. एच. एल. दत्तू : 28 सितंबर, 2014 से 2 दिसंबर, 2015
43. टी एस ठाकुर : 3 दिसंबर 2015 से 3 जनवरी, 2017
44. जगदीश सिंह खेहर : 4 जनवरी, 2017 से 27 अगस्त, 2017
45. दीपक मिश्र : 28 अगस्त, 2017 से 1 अक्टूबर, 2018
46. रंजन गोगोई : 2 अक्टूबर, 2018 से 17 नवंबर, 2019
47. शरद अरविंद बोबडे : 18 नवंबर, 2019 से 23 अप्रैल, 2021
48. नुथलापति वेंकट रमण : 24 अप्रैल, 2021 से 26 अगस्त, 2022
49. उदय उमेश ललित : 27 अगस्त, 2022 से 8 नवंबर, 2022
50. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ : 9 नवंबर, 2022 से कार्यकाल तक