इतिहास के पन्‍नों में आज 7 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 7 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ और कवि एवं भारत का राष्ट्रीय गान के लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


7 अगस्त, 1304 – इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। वे इटली में कला एवं साहित्य के पुनर्जागरण आंदोलन के अगुवाओं में थे। उन्होंने सादा शब्दों में अपने शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की।
7 अगस्त, 1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
7 अगस्त, 1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
7 अगस्त, 1871 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
7 अगस्त, 1905 – राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।
7 अगस्त, 1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
7 अगस्त, 1925 – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ।
7 अगस्त, 1938 – रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन हुआ। वे 1863 ईसवी में पैदा हुए। इस रूसी कलाकार ने दो और कलाकारों के साथ मिलकर 1888 में साहित्य कला समिति बनाई।
7 अगस्त, 1941 – कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ। उन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा है। 1913 में उन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 6 अगस्त का दिन

7 अगस्त, 1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
7 अगस्त, 1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
7 अगस्त, 1960 – आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
7 अगस्त, 1966 – लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भड़के।
7 अगस्त, 1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।
7 अगस्त, 1982 – अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता लेबनान की राजधानी बैरुत में हुआ। जिसमें उक्त संगठन के सैनिकों को बैरुत से बाहर निकलने की बात कही गयी थी।
7 अगस्त, 1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
7 अगस्त, 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
7 अगस्त, 1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
7 अगस्त, 2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
7 अगस्त, 2013 – पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई।