इतिहास के पन्‍नों में आज 31 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया और ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


31 अगस्त, 1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
31 अगस्त, 1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
31 अगस्त, 1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
31 अगस्त, 1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
31 अगस्त, 1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
31 अगस्त, 1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
31 अगस्त, 1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
31 अगस्त, 1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
31 अगस्त, 1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
31 अगस्त, 1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
31 अगस्त, 1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
31 अगस्त, 1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये। इमाम मूसा सद्र वर्ष 1928 में ईरान के पवित्र नगर क़ुम में जन्मे थे। वे शिक्षा प्राप्त करने के बाद लेबनान चले गये। उस समय लेबनान की मुसलमान जनता सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक दृष्टि से बहुत ही दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत कर रही थी।
31 अगस्त, 1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
31 अगस्त, 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
31 अगस्त, 1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। वे अलग होनेवाले नौवें और 10वें गणराज्य थे।
31 अगस्त, 1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
31 अगस्त, 1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
31 अगस्त, 1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
31 अगस्त, 1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी।
31 अगस्त, 1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
31 अगस्त, 2005 – इराक की राजधानी बगदाद में अल-एम्माह पुल के ध्वस्त होने से 1199 लोगों की मौत।
31 अगस्त, 2008– सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।