इतिहास के पन्‍नों में आज 21 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म जमैका में हुआ और प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिसमिल्‍लाह खान का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

21 अगस्त, 1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
21 अगस्त, 1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
21 अगस्त, 1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
21 अगस्त, 1790 – जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।
21 अगस्त, 1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
21 अगस्त, 1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
21 अगस्त, 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
21 अगस्त, 1931 – संगीतकार पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1938 – इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
21 अगस्त, 1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ। निकोल्सन ने ईरानी साहित्य के बारे में व्यापक अध्ययन किया था और वे स्वयं को ईरान के प्रख्यात कवि मौलाना जलालुद्दीन रुमी का अनुयायी कहते थे।


21 अगस्त, 1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई तुर्की की राजधानी अंकारा में गठित होने वाला यह संगठन बग़दाद संधि के स्थान पर अस्तित्व में आया था।
21 अगस्त, 1959 – हवाई अमेरिका का 50वां राज्य बना।
21 अगस्त, 1963 – दक्षिणी वियतनाम में बौद्ध पैगोडा पर हमलों के बाद मार्शल लॉ लागू किया गया।
21 अगस्त, 1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
21 अगस्त, 1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित हुआ।
21 अगस्त, 1986 – 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म जमैका में हुआ।
21 अगस्त, 1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हुई।
21 अगस्त, 1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
21 अगस्त, 1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
21 अगस्त, 1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
21 अगस्त, 1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
21 अगस्त, 2006 – प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिसमिल्‍लाह खान का निधन हुआ।
21 अगस्त, 2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
21 अगस्त, 2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
21 अगस्त, 2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।