इतिहास के पन्‍नों में आज 2 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे श्रीमती सी. बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया और विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


2 अगस्त, 1714 – फ़्रांस के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ। उन्होंने गाड़ी के मोटर को संचालित करने के लिए भाप की शक्ति का प्रयोग किया। पापेन का यह आविष्कार आगे चलकर बड़ी गाड़ियों और नौकाओं के अस्तित्व में आने का आधार बना।
2 अगस्त, 1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ जिसमें मीर कासिम पराजित हुआ।
2 अगस्त, 1790 – अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
2 अगस्त, 1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
2 अगस्त, 1858 – ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
2 अगस्त, 1934 – जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं के कमांडर फील्ड मार्शल हिंडबर्ग की मृत्यु हुई। वे 1925 में जर्मनी के पहले राष्ट्रपति के रुप में चुने गये।
2 अगस्त, 1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित किया जिसके तहत बर्मा और अदन को भारत से अलग किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 अगस्त का दिन

2 अगस्त, 1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
2 अगस्त, 1970 – श्रीमती सी. बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
2 अगस्त, 1980 – इटली में बम विस्फोट में 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।
2 अगस्त, 1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
2 अगस्त, 1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
2 अगस्त, 1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
2 अगस्त, 1990 – इराक ने कुवैत पर हमला किया।
2 अगस्त, 1999 – पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर में पांच सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
2 अगस्त, 1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2 अगस्त, 2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2 अगस्त, 2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
2 अगस्त, 2004 – पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2 अगस्त, 2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
2 अगस्त, 2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।