इतिहास के पन्‍नों में आज 6 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से संबोधित किया और जद्रान्का कोसाेर, क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


6 जुलाई, 1265 – इटली के वरिष्ठ शायर डान्टे ऐलीगरी का फ़्लोरेंस नगर में जन्म हुआ। उन्हें साहित्य के अलावा राजनीति में भी दक्षता प्राप्त थी। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में कई पुस्तकें लिखी जिनमें सबसे महत्वपूर्ण पुम्तक का हिन्दी अनुवाद ईश्वरीय मज़ाक़ है। उनकी इस पुस्तक का बहुत सी भाषाओं में उनुवाद हो चुका है।
6 जुलाई, 1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
6 जुलाई, 1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
6 जुलाई, 1859 – स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया। ब्रिटेन को यहा जर्मनी और पुर्तग़ाल के आक्रमणों का सामना करना पड़ा।
6 जुलाई, 1885 – लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।
6 जुलाई, 1901 – भारत के प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता एवं शिक्षाविद् श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ।
6 जुलाई, 1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
6 जुलाई, 1944 – महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से संबोधित किया।
6 जुलाई, 1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
6 जुलाई, 1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
6 जुलाई, 1962 – सन 1897 ईसवी में जन्मे अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर श्याम वर्ण वालों के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
6 जुलाई, 1962 – भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से खोल दिया गया।
6 जुलाई, 1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ। और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
6 जुलाई, 2002 – अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।
6 जुलाई, 2006 – भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को 44 वर्षों के बाद व्यापार के उद्देश्य से खोला गया।
6 जुलाई, 2008 – 5000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान दक्षिणी मिस्र में खोजा गया।
6 जुलाई, 2009 – जद्रान्का कोसाेर, क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
6 जुलाई, 2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
6 जुलाई, 2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
6 जुलाई, 2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।