इतिहास के पन्‍नों में आज 4 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया और स्वामी विवेकानंद का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


4 जुलाई, 1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
4 जुलाई, 1776 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
4 जुलाई, 1789 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
4 जुलाई, 1827 : न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
4 जुलाई, 1865 : मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
4 जुलाई, 1881 : सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
4 जुलाई, 1886 : कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
4 जुलाई, 1886 : फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
4 जुलाई, 1902 : स्वामी विवेकानंद का निधन हुआ।
4 जुलाई, 1934 : लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
4 जुलाई, 1947 : ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
4 जुलाई, 1963 : तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैय्या का निधन हुआ।
4 जुलाई, 1986 : प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
4 जुलाई, 1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान पथफाइंडर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
4 जुलाई, 1999 : लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
4 जुलाई, 2010 : एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
4 जुलाई, 2012 : यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
4 जुलाई, 2013 : अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
4 जुलाई, 2015 : चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।