इतिहास के पन्‍नों में आज 28 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया और चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


28 जुलाई, 1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
28 जुलाई, 1741 – बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
28 जुलाई, 1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
28 जुलाई, 1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
28 जुलाई, 1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
28 जुलाई, 1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग हुआ।
28 जुलाई, 1866 – अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
28 जुलाई, 1868 – अमेरिकी विदेश मंत्री विलियम एच. सिवार्ड ने पूर्व दासों को नागरिकता देने के लिए संविधान में 14वें संशोधन को मंजूर करने की घोषणा की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 जुलाई का दिन

28 जुलाई, 1878 – सम्मेलन के समापन पर रुस, जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह सम्मेलन जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बीसमार्क के आहवान पर आयोजित हुआ था। इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद जर्मनी की राजनैतिक और सैनिक शक्ति बहुत अधिक हो गयी तथा जर्मनी के लिए विस्तारवादी नीतियों को लागू करने की भूमिका समतल हो गयी। वस्तुत: यही समझौता प्रथम विश्व युद्ध की भूमिका था।
28 जुलाई, 1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यह प्रथम विश्वयुद्ध की पहली लड़ाई की घोषणा की। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया ने इस देश के उत्तराधिकारी की सर्बिया में हत्या के बहाने सर्बिया पर आक्रमण कर दिया।
28 जुलाई, 1914 – एस. एस. कोमागाटा मारू को वैंकावूर छोड़ने पर मजबूर किया गया।
28 जुलाई, 1914 – प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी।
28 जुलाई, 1925 – हेपेटाइटिस को का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ। 28 जुलाई को विश्‍व हेपेटाइटिस–डे मनाया जाता है।
28 जुलाई, 1928 – नीदरलैंड के एम्सटर्डम में नौवें ओलंपिक खेल का शुभारंभ हुआ।
28 जुलाई, 1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
28 जुलाई, 1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
28 जुलाई, 1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु किया।
28 जुलाई, 1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ उसने 4308 तस्वीरें भेजी।
28 जुलाई, 1976 – रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया।
28 जुलाई, 1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
28 जुलाई, 1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
28 जुलाई, 1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
28 जुलाई, 1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
28 जुलाई, 2005 – रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
28 जुलाई, 2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
28 जुलाई, 2008 – ईरान में निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
28 जुलाई, 2014 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और हमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम के लिए आपात बैठक बुलायी।