इतिहास के पन्‍नों में आज 26 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 जुलाई, 1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हे ड्रामे लिखने से विशेष लगाव था और इस क्षेत्र में उन्होंने इतनी प्रगति की कि बाद में उन्हें ड्रामा लेखन और क्लासिक थियेटर का जनक कहा जाने लगा।
26 जुलाई, 1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
26 जुलाई, 1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
26 जुलाई, 1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म ​हुआ।
26 जुलाई, 1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई।
26 जुलाई, 1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
26 जुलाई, 1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध समाप्त किया।
26 जुलाई, 1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरूआत हुई।
26 जुलाई, 1956 – मिस्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
26 जुलाई, 1965 – मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 जुलाई का दिन

26 जुलाई, 1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
26 जुलाई, 1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और 66 यात्री मारे गए।
26 जुलाई, 1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
26 जुलाई, 1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
26 जुलाई, 2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
26 जुलाई, 2005 – नासा के अंतरिक्ष यान डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ।
26 जुलाई, 2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
26 जुलाई, 2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
26 जुलाई, 2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला 6वां देश बना।
26 जुलाई, 2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
26 जुलाई, 2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट से 57 लोग मरे।