इतिहास के पन्‍नों में आज 23 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ और बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 जुलाई, 1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
23 जुलाई, 1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
23 जुलाई, 1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
23 जुलाई, 1798 – स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें से युद्ध भड़कने के कारण और युरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है।
23 जुलाई, 1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
23 जुलाई, 1856 – स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 जुलाई का दिन

23 जुलाई, 1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
23 जुलाई, 1906 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।
23 जुलाई, 1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
23 जुलाई, 1974 – ग्रीस का सैन्य शासन ख़त्म हो गया और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का अवसर दिया गया।
23 जुलाई, 1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई (LTTE) विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं।
23 जुलाई, 1999 – मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का निधन हुआ। सन 1929 में जन्मे हसन द्वितीय पर उनके शासनकाल में कई बार जानलेवा आक्रमण हुए किंतु हर बार वे बाल-बाल बच गए।
23 जुलाई, 2004 – कॉमेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
23 जुलाई, 2005 – मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजाॅर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए और क़रीब 200 लोग घायल हुए।
23 जुलाई, 2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत हुई।
23 जुलाई, 2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हुई और 222 घायल हुए।