इतिहास के पन्‍नों में आज 20 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ और अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



20 जुलाई, 356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ।
20 जुलाई, 1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
20 जुलाई, 1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
20 जुलाई, 1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
20 जुलाई, 1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
20 जुलाई, 1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ। उन्होंने गणित की सराहनीय सेवा की है।
20 जुलाई, 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
20 जुलाई, 1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ।
20 जुलाई, 1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
20 जुलाई, 1937 – रेडियो का अविष्कारक गोलैलिमों मारकोनी का 63 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने ध्वनि की लहरों के बारे में गहन अध्ययन किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 जुलाई का दिन

20 जुलाई, 1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।
20 जुलाई, 1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।
20 जुलाई, 1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा।
20 जुलाई, 1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्‍म हुआ।
20 जुलाई, 1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
20 जुलाई, 1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
20 जुलाई, 1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये।
20 जुलाई, 1963 – 17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
20 जुलाई, 1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
20 जुलाई, 1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।
20 जुलाई, 1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
20 जुलाई, 2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
20 जुलाई, 2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
20 जुलाई, 2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।