इतिहास के पन्‍नों में आज 16 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे चंद्रमा पर सबसे पहले उतरने वाला अन्तरिक्ष यान अपोलो-11 था जिसे केप केनेडी से छोड़ा गया था और भारतीय हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


16 जुलाई, 1439 – इंग्लैंड में बीमारी फैलने के डर से चुंबन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
16 जुलाई, 1519 – मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू हुई।
16 जुलाई, 1661 – यूरोप में पहला बैंक नोट स्‍वीडश बैंक Stockholms Banco ने जारी किया था।
16 जुलाई, 1683 – कारा मुस्तफा के नेतृत्व में तुर्की सैनिक वियना पहुंचे।
16 जुलाई, 1790 – अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया राज्य की स्थापना को मंजूरी दी।
16 जुलाई, 1798 – अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग बना और अमेरिकी मरीन अस्पताल अधिकृत हुआ।
16 जुलाई, 1856 – हिंदू विधवाओं की दोबारा से शादी को वैध किया गया।
16 जुलाई, 1890 – पार्किंसस नामक एक डॉक्टर ने पार्किंसस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जॉच पूरी की। यही कारण है कि इस बीमारी का नाम उन्हीं के नाम पर पार्किन्सन्स रख दिया गया।
16 जुलाई, 1894 – जापान और इंग्लैंड के बीच आओकि-किम्बरली की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
16 जुलाई, 1900 – रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया।
16 जुलाई, 1909 – आजादी की लड़ाई लड़ने वाली अरुणा आसफ अली का जन्‍म हुआ।
16 जुलाई, 1925 – इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
16 जुलाई, 1935 – ओकलाहोम सिटी में पहला पार्किंग मीटर इंस्‍टॉल किया गया था।
16 जुलाई, 1942 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने 13,152 यहूदियों को गिरफ्तार किया।
16 जुलाई, 1945 – अमरीका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया। इसका उददेश्य जापान पर परमाणु बमबारी की तैयारी करना था। जापान उस समय दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बावजूद अमरीकी बम्बारियों का डट कर मुक़ाबला कर रहा था और उसने अमरीका को भारी नुक़सान पहुँचाया था।
16 जुलाई, 1950 – फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हरा उरुगवे चैंपियन बना।
16 जुलाई, 1951 – एशिया का देश नेपाल, ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। हालॉकि नेपाल का इतिहास बहुत पुराना है किंतु इसके अतीत के बारे में अधिक जानकारियॉ उपलब्ध नहीं हैं।
16 जुलाई, 1968 – भारतीय हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै का जन्म हुआ।
16 जुलाई, 1969 – चंद्रमा पर सबसे पहले उतरने वाला अन्तरिक्ष यान अपोलो-11 था जिसे केप केनेडी से छोड़ा गया था।
16 जुलाई, 1970 – इराक में संविधान लागू हुआ।
16 जुलाई, 1981 – भारत ने परमाणु परीक्षण किया।
16 जुलाई, 1990 – फिलीपींस में 7.7 की तीव्रता के भूकंप में 400 लोग मारे गये।
16 जुलाई, 1990 – यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
16 जुलाई, 1993 – ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवाकर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।
16 जुलाई, 2013 – स्‍कूल में खाना खाने से देश में 27 बच्‍चें की मौत हो गई थी।
16 जुलाई, 2015 – वैज्ञानिकों ने प्लूटाे ग्रह की क्लोज़-अप तस्वीरें जारी कीं।