इतिहास के पन्‍नों में आज 14 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


14 जुलाई, 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
14 जुलाई, 1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
14 जुलाई, 1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
14 जुलाई, 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
14 जुलाई, 1656 – सिख गुरु हर किशन जी का जन्म हुआ।
14 जुलाई, 1789 – फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।
14 जुलाई, 1850 – कृत्रिम तौर पर (प्रशीतन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
14 जुलाई, 1853 – न्यूजीलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
14 जुलाई, 1861 – मशीनगन बनाई गयी। कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके यह हथियार बनाया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 जुलाई का दिन

14 जुलाई, 1864 – अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।
14 जुलाई, 1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
14 जुलाई, 1914 – रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
14 जुलाई, 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान हुई।
14 जुलाई, 1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया।
14 जुलाई, 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
14 जुलाई, 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।
14 जुलाई, 1958 – इराकी सेना ने राजशाही को समाप्त किया।
14 जुलाई, 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप-तस्वीरें खींची।
14 जुलाई, 1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
14 जुलाई, 1975 – जाने माने संगीतकार मदनमोहन का निधन हुआ।
14 जुलाई, 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
14 जुलाई, 1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
14 जुलाई, 1987 – ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।
14 जुलाई, 2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
14 जुलाई, 2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।