इतिहास के पन्‍नों में आज 18 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ और किम जोंग उन आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


18 जुलाई, 871 – ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ। इन लड़ाइयों में ब्रिटेन के युवा बादशाह सम्राट अलफ्रेड नायक के रूप में देखे जाते थे।
18 जुलाई, 1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
18 जुलाई, 1630 – स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
18 जुलाई, 1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
18 जुलाई, 1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
18 जुलाई, 1781 – ब्रिटेन के विख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की।
18 जुलाई, 1857 – बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
18 जुलाई, 1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
18 जुलाई, 1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
18 जुलाई, 1918 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ।
18 जुलाई, 1927 – गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म हुआ।
18 जुलाई, 1931 – पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
18 जुलाई, 1943 – ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
18 जुलाई, 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
18 जुलाई, 1947 – भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
18 जुलाई, 1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
18 जुलाई, 1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
18 जुलाई, 1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
18 जुलाई, 1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
18 जुलाई, 1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
18 जुलाई, 1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
18 जुलाई, 1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
18 जुलाई, 1980 – पहले भारतीय उपग्रह ‘रोहिणी-1’ का प्रक्षेपण किया गया।
18 जुलाई, 1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
18 जुलाई, 2002 – तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे और 40 घायल हुए।
18 जुलाई, 2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
18 जुलाई, 2012 – भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन उनके बंगले आशीर्वाद में हुआ।
18 जुलाई, 2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत हुई।