भारतीय अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स सामान्य ज्ञान 2017


हम यहां एक पंक्ति में भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान (Indian Economy GK Questions) के 25 सवालों को प्रस्तुत कर रहे है। इसमें सभी नवीनतम अर्थव्यवस्था संबंधी प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में समान रूप से बहुउपयोगी साबित होगें।




1. केंद्र सरकार ने बैंक खाता खोलने तथा कितने न्यूनतम रुपये या उससे अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है? – 50,000 रुपये
2. लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाली कंपनी डीएचएल ने भारत में कितने करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है? – 10 करोड़ डॉलर
3. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना आरंभ की गयी है? – पंजाब
4. 2 करोड़ रूपए चंदा मामले में ईडी ने किस राजनैतिक पार्टी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया? – आप
5. वित्त वर्ष 2016-17 में राज्यों का वित्तीय घाटा बढ़कर कितने करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 1991-92 में 18,790 करोड़ रुपये था? – 4.9 लाख करोड़
6. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड हेतु किस संस्था ने 150 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया है? – एआईआईबी
7. सीआरपीएफ ने किस राज्य के लोगों की सहायता के लिए "मददगार" हेल्पलाइन शुरू की है? – कश्मीर
8. केंद्र सरकार ने जीएसटी में टैक्स चोरी पर कितने साल की सजा का प्रावधान किया है? – 5
9. विदेश में भारतीय वैज्ञानिकों को आकर्षित करने हेतु केंद्र सरकार ने कौन सी योजना की शुरुआत की है? – वज्
10. किस संस्था ने विदेशी निवेशकों के लिए शेयर मार्किट में डायरैक्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान की है? – सेबी
11. भारत ने किस प्रदेश में 24×7 बिजली आपूर्ति परियोजना के सह वित्तपोषण के लिए विश्व बैंक से 240 मिलियन डॉलर और एआईआईबी से 160 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया? – आंध्र प्रदेश
12. अमरनाथ तीर्थयात्रियों का समूह बीमा कवर बढ़ाकर कितने लाख किया गया है? – 3 लाख
13. 01 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू करने के लिए आजादी के बाद पहली बार कौन सा कदम उठाया जायेगा? – आधी रात को संसद सत्र का आयोजन
14. टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने 4,000 मेगावॉट के मूंदड़ा पावर प्रॉजेक्ट की 51 पर्सेंट हिस्सेदारी को कितने रुपये में बेचने का प्रस्ताव रखा? – 1 रूपया
15. किस कम्पनी ने हाइक वॉलेट लांच किया? – हाइक
16. किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा भारत में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए 25 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया? – विश्व बैंक
17. हाल ही में किस राज्य में वाहनों में कूड़ादान लगाने की योजना शुरू की गई है? – उत्तराखंड
18. जीएसटी लागू होने के बाद सोने पर मेकिंग चार्जेज़ सहित कितना टैक्स लगेगा? – 8%
19. जॉन शेफर्ड बैरन द्वारा बनाई गयी किस मशीन ने 27 जून 2017 को 50 वर्ष पूरे किये? – एटीएम मशीन
20. लॉकहीड मार्टिन के साथ किस भारतीय कंपनी ने एफ-16 लड़ाकू विमानों को भारत में बनाये जाने के लिए समझौता किया? – टाटा ग्रुप
21. भारत और एडीबी ने किस राज्य में शहरी सेवाओं के उन्नयन हेतु 275 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं? – मध्य प्रदेश
22. केंद्र सरकार की वित्त वर्ष की नयी व्यवस्था की योजना के अनुसार वर्ष 2018 से किस महीने में बजट आ सकता है? – नवम्बर
23. हाल ही में किस देश द्वारा आश्रित परिवार को देश में रखने पर टैक्स लगाने की घोषणा की गयी? – सऊदी अरब
24. विश्व बैंक ने किस देश के लिए 500 मिलियन डॉलर से अधिक के वित्तपोषण को मंजूरी दी है? – अफगानिस्तान
25. स्पाइसजेट ने 10900 करोड़ रूपए में किस कंपनी से 50 क्यू-400 विमान खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किए? – बोम्बार्डियर