इतिहास के पन्‍नों में आज 26 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया और मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


26 जून, 1254 – इटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में जन्म हुआ। मार्को पोलो के पिता और चाचा इटली के विख्यात नाविका थे।
26 जून, 1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
26 जून, 1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
26 जून, 1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
26 जून, 1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
26 जून, 1909 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
26 जून, 1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 जून का दिन

26 जून, 1927 – संवाद सिनेमा ने अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।
26 जून, 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
26 जून, 1945 – सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
26 जून, 1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
26 जून, 1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
26 जून, 1960 – फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
26 जून, 1963 – अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।
26 जून, 1975 – भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
26 जून, 1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
26 जून, 1994 – पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
26 जून, 2004 – मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन आज ही के दिन हुआ था।
26 जून, 2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
26 जून, 2015 – कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।