इतिहास के पन्‍नों में आज 23 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ और विमान हादसे में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य संजय गांधी की मृत्‍यु हो गई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


23 जून, 1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
23 जून, 1761 – मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन हुआ।
23 जून, 1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
23 जून, 1834 – ब्रिटेन के दार्शनिक और साहित्यकार सैमुएल टाइलर कैलरिज का निधन हुआ। वे एक अच्छे आलोचक और कुशल कवि भी थे।
23 जून, 1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
23 जून, 1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना हुई।
23 जून, 1912 – कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ।
23 जून, 1939 – फ़्रांसीसियों ने भूमध्यसागर के तट पर स्थित इस्कन्दरून नामक महत्वपूर्ण बंदरगाह, जो सीरिया का भाग थी, तुर्की को दे दी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 जून का दिन

23 जून, 1953 – भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर की जेल में निधन हुआ।
23 जून, 1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
23 जून, 1964 – मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्‍म हुआ।
23 जून, 1969 – वॉरेन ई बर्गर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
23 जून, 1980 – ब्रम्हपुर ओडिशा में पैदा हुए भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ उनका पूरा नाम वराहगिरी वेंकटगिरी था।
23 जून, 1980 – ‍विमान हादसे में नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य संजय गांधी की मृत्‍यु हो गई।
23 जून, 1983 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पोलैंड के स्वतंत्र मजदूर संघ आंदोलन 'सॉलिडैरिटी' के संस्थापक और नेता लेच वालेसा से निजी मुलाकात की थी। 1981 में पोलैंड में सामाजिक तनाव को देखते हुए मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया था और उसके बाद से ही सॉलिडैरिटी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
23 जून, 1985 – एयर इंडिया का जम्बो जेट कनिष्का के अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 329 लोगों की मौत हुई।
23 जून, 1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
23 जून, 1995 – राेज वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन हुआ।
23 जून, 1996 – शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
23 जून, 2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
23 जून, 2013 – निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर सफलतापूर्वक चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने।