इतिहास के पन्‍नों में आज 21 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने और पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

21 जून, 1756 – जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गई।
21 जून, 1768 – मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
21 जून, 1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
21 जून, 1898 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
21 जून, 1912 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।
21 जून, 1944 – बर्लिन पर भारी मात्रा में बमबारी की गई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 20 जून का दिन

21 जून, 1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
21 जून, 1953 – दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनने वाली बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ।
21 जून, 1957 – एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
21 जून, 1963 – कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।


4 जून को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 4 June)

21 जून, 1970 – इंडोनेशिया में स्वतंत्रता अभियान के संस्थापक डॉक्टर अहमद सुकार्नो का निधन हुआ। सुकार्नो ने शिक्षा के दौरान ही हॉलैंड के अतिग्रहण से अपने देश को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से संघर्ष आरंभ कर दिया था।

यह भी जानें : 22 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 जून, 1977 – मुस्तफा बुलेंट एसविट ने तुर्की में सरकार का गठन किया।
21 जून, 1991 – पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने।
21 जून, 2002 – यूरोपियन यूनियन (EU) के 15 राष्ट्राध्यक्षों की स्पेन में बैठक शुरू हुई।
21 जून, 2004 – चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
21 जून, 2006 – प्लूटो के दो नए चंद्रमा को निक्स और हाइड्रा का आधिकारिक नाम प्रदान किया गया।
21 जून, 2009 – भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
21 जून, 2012 – आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत हुई।
21 जून, 2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत हुई।