इतिहास के पन्‍नों में आज 20 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत में YMCA की स्थापना हुई और पोलैंड को वैज्ञानिक कैसिमर फ़स्ल ने पहली बार विटामिन का पता लगाया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


20 जून, 712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
20 जून, 1660 – ब्रिटेन के लेखक डैनियल डूफ़ो का लंदन में जन्म हुआ। वे एक लेखक होने के साथ ही अपाने समय के राजनैतिक टीकाकार भी थे।
20 जून, 1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया।
20 जून, 1837 – विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं।
20 जून, 1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
20 जून, 1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
20 जून, 1863 – पश्चिम वर्जीनिया को 35 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
20 जून, 1873 – भारत में YMCA की स्थापना हुई।
20 जून, 1875 – जापान के दक्षिण में प्रशांत महासागर में स्थित ओकीनावा द्वीप, इस देश को क़ब्ज़े में आ गया। किंतु द्वितीय महायुद्ध के अंतिम वर्ष में अमरीका ने जापान की सेना को हराकर इस द्धीप पर अधिकार कर लिया। अमरीकी सेनाएं सन 1958 में जापान से निकल गयीं किंतु यह द्वीप अमरीकी सेना के ही क़ब्ज़े में रहा।
20 जून, 1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 जून का दिन

20 जून, 1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस खोला गया।
20 जून, 1912 – पोलैंड को वैज्ञानिक कैसिमर फ़स्ल ने पहली बार विटामिन का पता लगाया। लम्बे अनुसंधान और वैज्ञानिक खोज के बाद कैसिमर को पता चला कि खाद्य पदार्थो में एक प्रकार के तत्व होते हैं। जो जीवन के लिए आवश्यक होते हैं।
20 जून, 1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
20 जून, 1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
20 जून, 1976 – अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला।

यह भी जानें : 21 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

20 जून, 1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
20 जून, 1991 – बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ था।
20 जून, 1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत हुई।
20 जून, 2002 – अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
20 जून, 2002 – भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध धर्मगुरू अल्लामा सैयद सईद अख़्तर रिज़वी का निधन हुआ।
20 जून, 2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत हुई और 500 घायल हुए।