इतिहास के पन्‍नों में आज 15 जून का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 जून के दिन सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे और स्‍टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्‍मी मित्‍तल का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




15 जून, 1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
15 जून, 1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह कुचला गया।
15 जून, 1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को पराजित किया।
15 जून, 1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
15 जून, 1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
15 जून, 1708 – स्कॉटलैंड की जनता का, अपने देश को ब्रिटेन के अतिग्रहण से स्वतंत्र कराने के लिए जारी विद्रोह, बड़ी निर्ममता से कुचल दिया गया।
15 जून, 1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
15 जून, 1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना हुई, जिसमें बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत हुई।
15 जून, 1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।
15 जून, 1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।
15 जून, 1848 – जर्मनी के चान्सलर बिसमार्क ने विख्यात ऐतिहासिक नगर बर्लिन को इस देश की राजधानी के रुप में चुना।
15 जून, 1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
15 जून, 1896 – जापान के सानरिकु तट पर शिंटो उत्सव के दौरान आये सुनामी से 27 हजार लोगों की मौत हुई और नौ हजार लोग घायल हुये जबकि 13 हजार घर ध्वस्त हुये।
15 जून, 1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी को सबसे विनाशकारी माना जाता है। जापान के सानरिकू तट पर आई इस सूनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई।
15 जून, 1908 – कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
15 जून, 1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया।
15 जून, 1937 – सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे का जन्‍म हुआ।
15 जून, 1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया।
15 जून, 1950 – स्‍टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले लक्ष्‍मी मित्‍तल का जन्म हुआ।
15 जून, 1954 – यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
15 जून, 1971 – ब्रिटेन की तत्कालीन शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में बच्चों के मुफ्त दूध दिए जाने की योजना को ख़त्म करने का प्रस्ताव रखा।
15 जून, 1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये।
15 जून, 1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।
15 जून, 1991 – 10वीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी।
15 जून, 2013 – हसन रुहानी ईरान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।