इतिहास के पन्‍नों में आज 14 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के. आसिफ का जन्म हुआ और 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


14 जून, 1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
14 जून, 1658 – ड्यून्स की लड़ाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
14 जून, 1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
14 जून, 1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
14 जून, 1820 – मिस्र के सैनिकों ने मोहममद अली पाशा के नेतृत्व में सूडान पर आक्रमण किया और इस देश के उत्तरी भाग पर अधिकार कर लिया।
14 जून, 1830 – फ्रांसीसी सेना अफ्रीका महाद्वीप के अलजीरिया देश के तट पर उतरी। यह क़दम अलजीरिया पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए फ्रांस की सैनिक कार्रवाई का आरंभ था।
14 जून, 1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म हुआ।
14 जून, 1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
14 जून, 1905 – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बारोडकर का जन्म हुआ।
14 जून, 1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
14 जून, 1909 – केरल के महान नेता ईएमएस नंबूदिरीपाद का जन्म हुआ।
14 जून, 1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला हुआ, पूर्वी लंदन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
14 जून, 1922 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के. आसिफ का जन्म हुआ।
14 जून, 1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई।
14 जून, 1934 – आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात हुई।
14 जून, 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
14 जून, 1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
14 जून, 1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।
14 जून, 1955 – टॉक शो से लेकर फिल्मों में काम करने वाली किरण खेर का जन्म हुआ।
14 जून, 1958 – डॉ.सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
14 जून, 1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया।
14 जून, 1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म हुआ।
14 जून, 1986 – लैटिन अमेरिका के विख्यात लेखक ख़ोरख़ा लुईस बोरख़्स का निधन हुआ।
14 जून, 1991 – अंतरिक्ष यान एस.टी.एस. 40 (कोलंबिया 12) पृथ्वी पर लौटा।
14 जून, 2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हुई और 16 घायल हो गये।