इतिहास के पन्‍नों में आज 10 जून का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना और राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

10 जून, 110 – ईरान और रोम के बीच 50 वर्षों की शांति के बाद रोम के नरेश ट्रोजान के आदेश पर इस देश की सेना ने पश्चिमोत्तरी ईरान के अरमीनिया भाग पर जो अब अलग देश है आक्रमण किया।
10 जून, 1190 – तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
10 जून, 1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
10 जून, 1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
10 जून, 1790 – ब्रिटेन के सैनिको ने मलेशिया पर आक्रमण किया। उस समय इस देश पर हॉलैंड का अधिकार था और वह इसके स्रोतों को लूट रहा था। किंतु मलेशिया में ब्रिटिश सैनिकों के आगमन के बाद हॉलैंड को इस देश से पीछे हटना पड़ा।
10 जून, 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
10 जून, 1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
10 जून, 1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
10 जून, 1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
10 जून, 1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
10 जून, 1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
10 जून, 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
10 जून, 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
10 जून, 1947 – मुस्लिम लीग कौन्सिल ने भारत के विभाजन की योजना को स्वीकार लिया। इस योजना की घोषणा लार्ड माउंट बेटेन ने 3 जून वर्ष 1947 को कीया थी जिसकी पुष्टि जवाहर लाल नेहरू सहित कुछ नेताओं ने भाषण द्वारा की थी किन्तु पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जेनाह ने अपने भाषण में कहा था कि इस योजना को मुस्लिम लीग कौन्सिल की बैठक में पास किया जाएगा।
10 जून, 1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
10 जून, 1967 – इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
10 जून, 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
10 जून, 1996 – बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
10 जून, 1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।
10 जून, 2000 – सीरिया के राष्ट्रपति हाफ़िज़ असद एक लम्बी बीमारी के बाद चल बसे। वे सन 1930 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने सन 1964 में वायु सेना प्रमुख का पद संभाला और तीन वर्ष सीरिया के रक्षा मंत्री बने रहे।
10 जून, 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
10 जून, 2008 – 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।