इतिहास के पन्‍नों में आज 8 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया और महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


8 मई, 1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
8 मई, 1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
8 मई, 1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।
8 मई, 1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।
8 मई, 1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
8 मई, 1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
8 मई, 1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 7 मई का दिन

8 मई, 1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
8 मई, 1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
8 मई, 1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
8 मई, 1933 – महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।
8 मई, 1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
8 मई, 1945 – यूरोपीय इतिहास में आज के दिन को वी-ई दिवस मनाया जाता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि यूरोप में जर्मनी के आत्मसमर्पण के बाद 8 मई को ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ था।

यह भी जानें : 9 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 मई, 1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
8 मई, 1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
8 मई, 1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
8 मई, 1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
8 मई, 1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
8 मई, 1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।