इतिहास के पन्‍नों में आज 31 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 31 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ मूल नाम 'मेहरुन्निसा' का जन्म हुआ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
 अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

31 मई, 70 – रोम ने जेरूसेलम के पहले दीवार पर कब्जा किया।
31 मई, 910 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में ब्रिटेन के दो उपनिवेशों के विलय के बाद दक्षिण अफ़्रीक़ा देश अस्तित्व में आया और इसे स्वतंत्रता मिली। अफ़्रीक़ा महाद्वीप के बिलकुल दक्षिणी भाग में स्थित होने तथा सोने आदि की खदानों से समृद्ध होने के कारण दक्षिणी अफ़्रीक़ा देश का युरोपियों के निकट बड़ा महत्व रहा है।
31 मई, 1577 – मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ मूल नाम 'मेहरुन्निसा' का जन्म हुआ।
31 मई, 1725 – भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ।
31 मई, 1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।
31 मई, 1759 – अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 मई का दिन

31 मई, 1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
31 मई, 1818 – साप्ताहिक समाचार पत्र समाचार दर्पण प्रकाशित हुआ। यह साप्ताहिक समाचार पत्र बंगाली भाषा में प्रकाशित हुआ। इसका महत्त्व यह है कि यह भारतीय उपमहाद्वीप में किसी स्थानीय भाषा में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र था।
31 मई, 1843 – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म हुआ।
31 मई, 1867 – मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
31 मई, 1878 – अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
31 मई, 1878 – जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत हुई।
31 मई, 1887 – जर्मनी के विख्यात गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री गोस्टाव किरचोफ़ का निधन हुआ। वे सन 1824 ईसवी में जन्मे थे। उन्होंने सूर्य के प्रकाश और उसके विश्लेषण के संबंध में गहन अध्ययन किया।
31 मई, 1889 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 1 जून की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

31 मई, 1900 – लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहानसबर्ग पर कब्जा किया।
31 मई, 1902 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह आस्ट्रेलिया का यह न्यूनतम स्कोर है।
31 मई, 1907 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी।
31 मई, 1910 – विश्व की पहली महिला डाक्टर एलिज़ाबेथ का निधन हुआ। वे 3 फ़रवरी, 1821 ईसवी को ब्रिस्टल में जन्मी थीं। 11 वर्ष की आयु में वे अपने पिता के साथ न्यूयार्क चली गयीं और विभिन्न चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों में प्रवेश लेने का प्रयास किया किन्तु हर बार विफल रहीं।
31 मई, 1919 – अफ़ग़ानिस्तान को दोबारा स्वतंत्रता मिली। अतीत में अफ़ग़ानिस्तान विभिन्न जातियों के अधीन रहा। 1747 में अहमद शाह अबदाली ने पहली बार इस देश की स्वतंत्रता की घोषणा की।
31 मई, 1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
31 मई, 1929 – पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
31 मई, 1935 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
31 मई, 1957 – अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया। उन पर आरोप था कि वे साम्यवादी षडयंत्र का हिस्सा थे।
31 मई, 1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
31 मई, 1964 – मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
31 मई, 1966 – दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने खुद को आग लगा ली।
31 मई, 1977 – भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व की तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।
31 मई, 1985 – फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
31 मई, 1994 – दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
31 मई, 1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
31 मई, 1999 – कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
31 मई, 2003 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन हुआ।
31 मई, 2008 – विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया।