इतिहास के पन्‍नों में आज 30 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सिख गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ और रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



30 मई, 1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु हुआ।
30 मई, 1498 – कोलंबस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
30 मई, 1527 – जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ मारबर्ग स्थापित हुआ।
30 मई, 1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
30 मई, 1606 – सिख गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
30 मई, 1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने तात्कालिक युद्धविराम पर हस्ताक्षर किया।
30 मई, 1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ।
30 मई, 1826 – उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 मई का दिन

30 मई, 1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
30 मई, 1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
30 मई, 1949 – पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया।
30 मई, 1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
30 मई, 1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
30 मई, 1981 – बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
30 मई, 1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।

यह भी जानें : 31 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 मई, 1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
30 मई, 1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत हुई।
30 मई, 2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ।
30 मई, 2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।
30 मई, 2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।