इतिहास के पन्‍नों में आज 27 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ और हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


27 मई, 1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
27 मई, 1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
27 मई, 1332 – प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
27 मई, 1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
27 मई, 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली का सम्राट बना।
27 मई, 1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
27 मई, 1896 – रूस का अंतिम ज़ार निकोलस द्वितीय सम्राट बना।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 मई का दिन

27 मई, 1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1940 – अमेरिका में हेलीकॉप्टर की पहली सफल उड़ान भरी गयी।
27 मई, 1951 – बांबे (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन किया गया।
27 मई, 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
27 मई, 1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ।
27 मई, 1964 – देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
27 मई, 1973 – बहरीन में संविधान को अंगीकार किया गया।

यह भी जानें : 28 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

27 मई, 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
27 मई, 1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
27 मई, 1994 – रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की अमरीका में 20 साल तक निर्वासन में रहने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।
27 मई, 1997 – सदर्न यूएस के टेक्सॉस में जमीन पर उठने वाला अजीब तूफान 'टोरनेडो' आया।
27 मई, 2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
27 मई, 2013 – इराक में बम धमाके में 75 मरे और 200 अन्य घायल हुए।